
बिहार में शरीर गल रहा है। ठंड से लोगों का जीना मुहाल बना है। पछुआ हवा से प्रदेश में कनकनी बढ़ रही है। आज से और पारा गिरने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग (IMD Patna) ने बताया है कि अगले दो से तीन दिनों में ठंड और बढ़ेगी।
उत्तर पूर्व के छह जिलों को छोड़कर बाकी जगहों पर कोल्ड डे (Cold Day) का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को पांच दिनों से सूर्य का दर्शन नहीं हुआ है तो दूसरी ओर रात और दिन का तापमान लगातार कम होता जा रहा है। बीते देर रात से चल रही तेज पछुआ हवा ने तो शुक्रवार को जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लोगों को ना आग के पास राहत मिल रही है और ना ही घर के अंदर रजाई और कंबल के अंदर।
दिल्ली समेत समूचा उत्तर भारत हाड़ गला देने वाली ठंड की गिरफ्त में है। इस समय दिल्ली देश के हिल स्टेशनों से भी सर्द है। गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि तीन स्थानों पर यह 2.2 से 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को डलहौजी का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला का 5.2 डिग्री सेल्सियस, कांगड़ा का 3.2 डिग्री सेल्सियस, शिमला का 3.7 डिग्री सेल्सियस, देहरादून का 4.6 डिग्री सेल्सियस, मसूरी का 4.4 डिग्री सेल्सियस और नैनीताल का 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 6 और 7 जनवरी को भी राजधानी के कुछ इलाके शीतलहर का सामना करेंगे। इस दौरान न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है। इसलिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से मैदान ठिठुर रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली के आयानगर में शुक्रवार सुबह सबसे कम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह रिज में 3.3 एवं लोधी रोड पर 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे में गुरुवार की तुलना में जरूर कुछ सुधार दिखा। गुरुवार को आयानगर में 2.2, लोधी रोड और रिज में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी आरके जैनामनी के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली का औसत न्यूनतम तापमान एक दिन पहले के मुकाबले 3 से बढ़कर 4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम) हो गया, लेकिन कई स्थानों पर तापमान नीचे आ गया। आज दृश्यता का स्तर 200 मीटर तक दर्ज किया गया।
दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता अभी भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में ही है। दिल्ली में शनिवार तक न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है। उधर, गुरुवार को देश की राजधानी दिल्ली हिमाचल प्रदेश के डलहौजी, शिमला एवं कांगड़ा से भी ठंडी रही। दिल्ली का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि तीन स्थानों पर यह 2.2 से 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
डलहौजी का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला का 5.2 डिग्री सेल्सियस, कांगड़ा का 3.2 डिग्री सेल्सियस, शिमला का 3.7 डिग्री सेल्सियस, देहरादून का 4.6 डिग्री सेल्सियस, मसूरी का 4.4 डिग्री सेल्सियस और नैनीताल का 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत के मुताबिक पहाड़ों पर नए साल तक जो बर्फबारी हुई है, उत्तर पश्चिमी हवाओं के जरिये उसी की ठंडक दिल्ली को सर्द बना रही है। अभी दो दिन तक कोल्ड डे वाली स्थिति बनी रहेगी।
इसके कारण परेशानी काफी बढ़ गई है तथा लोग ठंड का शिकार हो रहे हैं, अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने दस जनवरी तक कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की आशंका जताई है, जिसके कारण लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। गिरते तापमान में अगर सावधान नहीं रहे तो यह अत्यंत ही खतरनाक साबित हो सकता है।
बिहार में ठंड की स्थिति ऐसी है कि राजधानी पटना सहित चार शहरों में अधिकतम तापमान 14 डिग्री से नीचे है। सुपौल, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में दो दिनों तक अभी घने कोहरे की स्थिति रहेगी। गुरुवार को पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे 13.4 डिग्री पर पहुंच गया। शाम ढलते ही हवा से कनकनी बढ़ जा रही है।
मौसम विभाग ने भागलपुर में ठंड को देखते हुए भीषण शीत दिवस की चेतावनी दी है। गुरुवार की बात करें पूर्णिया, सबौर (भागलपुर), डेहरी (रोहतास), मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) भी कोल्ड डे की चपेट में रहे। प्रदेश में सबसे कम तापमान फारबिसगंज में रहा। यहां गुरुवार को तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक पूसा में तापमान 11.8 डिग्री रहा।
पटना में पछुआ और उत्तर पछुआ हवाओं की रफ्तार आठ से दस किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। गुरुवार को दिन में हल्की धूप की स्थिति थोड़ी देर के लिए रही लेकिन शाम होते ही कनकनी से लोग घरों में दुबके रहे। मौसम विभाग की मानें तो अभी आठ से नौ जनवरी तक ठंड से कोई राहत नहीं मिलने वाली है।
समस्तीपुर, किशनगंज और वाल्मीकि नगर में 10 डिग्री, पूर्णिया और भागलपुर में 9.8 डिग्री, गया में 9.6, सबौर और पूर्वी चंपारण में 9.5, नवादा में 9.2, रोहतास और सीवान में 9 और शेखपुरा में 8.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।







