spot_img

मेयर चुनाव से पहले भिड़े AAP-BJP पार्षद, जमकर हाथापाई, एक-दूसरे पर फेंके पर्चे, AAP और BJP पार्षदों में जमकर धक्कामुक्की

spot_img
- Advertisement -

दिल्ली के MCD मेयर चुनाव (Mayor Election) में AAP-BJP पार्षदों में जमकर हाथापाई हुई। पीठासीन अधिकारी ने LG की ओर से मनोनीत सदस्यों को पहले शपथ दिलाई जिस पर आम आदमी पार्टी (Aam aadmi party) के पार्षदों ने विरोध जताया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport Security: दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा अब CISF संभालेगी, Darbhanga पहुंची Central Industrial Security Force के 145 अधिकारियों-जवानों की टीम

MCD मेयर चुनाव (Mayor Election) के दौरान आम आदमी पार्टी (Aam aadmi party) और बीजेपी (BJP) के पार्षद (councillors ) आपस में भिड़ गए। दरअसल, AAP पार्षदों ने पीठासीन अधिकारी (Presiding Officer) के उस फैसले पर हंगामा किया जिसके तहत मनोनीत सदस्यों को पहले शपथ दिलाई गई थी।

- Advertisement -

दिल्ली नगर निगम के महापौर, उपमहापौर और स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव आज होना है। एमसीडी चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी ने पार्षद शैली ओबेरॉय को मेयर प्रत्याशी बनाया है जबकि भाजपा की ओर से रेखा गुप्ता मैदान में हैं।

अब अगली बैठक कब होगी इसका फैसला एलजी के हाथ में है। शनिवार और रविवार को निगम की छुट्टी होती है, सोमवार को फिर से सदन की बैठक करने का निर्णय हो सकता है। मेयर चुनाव की प्रक्रिया अप्रैल तक भी टाली जा सकती है।

यह भी पढ़ें:  Chapra Road Accident: छपरा में ट्रक ने रौंद डाला पिकअप, 4 ऑर्केस्ट्रा कलाकारों की दर्दनाक मौत

जानकारी के अनुसार,वहीं मतदान से पहले ही सदन में हंगामा शुरू हो गया। दिल्ली में शुक्रवार को नवनिर्वाचित दिल्ली नगर निगम (MCD) की पहली बैठक में उपराज्यपाल वी के सक्सेना द्वारा 10 ‘एल्डरमैन’ (मनोनीत पार्षद) की नियुक्ति को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा के पार्षद आपस में भिड़ गए। बैठक की शुरुआत भाजपा पार्षद सत्य शर्मा को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर और उप महापौर पद के चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी के रूप में शपथ दिलाने के साथ हुई।

शर्मा के ‘एल्डरमैन’ मनोज कुमार को शपथ लेने के लिए आमंत्रित करने पर ‘आप’ के विधायक और पार्षद विरोध करने लगे। कई विधायक और पार्षद नारे लगाते हुए सदन में आसन के करीब पहुंच गए। इसके बाद भाजपा पार्षदों ने ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी ‍शुरू कर दी। जवाब में ‘आप’ के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए। ‘आप’ ने आरोप लगाया कि सक्सेना ने उन भाजपा नेताओं को ‘एल्डरमेन’ नियुक्त किया है, जिन्हें नागरिक मुद्दों में विशेषज्ञता हासिल नहीं है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Cabinet Expansion: सम्राट कैबिनेट का विस्तार, PM मोदी -अमित शाह के पटना आगमन पर सुरक्षा चाक-चौबंद, BJP दफ्तर पहुंचे Patna DM -SSP, पढ़िए - नए चेहरे, जातीय-क्षेत्रीय संतुलन और गांधी मैदान की तैयारी

हंगामे पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर हमला बोला है। सिसोदिया ने कहा कि एमसीडी में अपने कुकर्मों को छिपाने के लिए बीजेपी वाले और कितना गिरोगे। वे चुनाव टाले, पीठासीन अधिकारी की गैरकानूनी नियुक्ति, मनोनीत पार्षदों की गैरकानूनी नियुक्ति और अब जनता के चुने पार्षदों को शपथ न दिलवाना। अगर जनता के फैसले का सम्मान नहीं कर सकते तो फिर चुनाव ही किसलिए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहार औद्योगिक इकाइयाँ: 19 नई यूनिट्स को मिली 20.04 एकड़ जमीन, 284 करोड़ का निवेश और 1200 नौकरियां

बिहार औद्योगिक इकाइयाँ: बिहार में बहार आने वाली है! औद्योगिक विकास को पंख लगने...

Darbhanga News: हेलमेट नहीं पहनोगे तो ‘ संदीप के डंडे ‘ पड़ेंगे… कटेगी बाइक चालान, 7 चालकों पर गाज, 7 हजार का जुर्माना

बाइक चालान: दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में इन दिनों पुलिस प्रशासन सख्त मूड...