spot_img

बहू सो रही थी घर के अंदर, बरामदे में एक ही खाट पर सो रही मां-बेटी की पत्थर से कुचलकर हत्या

spot_img
- Advertisement -
डेहरी आन सोन ,देशज टाइम्स संवाद। रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव में शुक्रवार की देर रात घर के बरामदे में सो रही मां-बेटी की पत्थर से सिर पर मार हत्या कर दी गई।
थानाध्यक्ष कृपा शंकर साह ने शनिवार को  बताया कि नरेश बिंद की पत्नी रेशमी देवी 45 वर्ष व पुत्री राधिका कुमारी 14 वर्ष के शव को  शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
ग्रामीण बताते हैं कि नरेश व उसका पुत्र किसी की शादी में बाहर गए थे। घर में  रेशमी उसकी पुत्री राधिका तथा बहू थी। बहू घर के अंदर किवाड़ बंद कर सो रही थी तथा रेशमी व राधिका एक ही खाट पर बरामदे में सो रही थी। अल सुबह बहू जब उठी तो दोनों को खून से लथपथ पाया। वह रोने चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुन पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों के सिर पर पत्थर से चोट लगने के निशान है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। डॉक्टर से पोस्टमार्टम में सभी बिंदुओं पर परीक्षण करने के लिए अनुरोध किया गया है।बहू सो रही थी घर के अंदर, बरामदे में एक ही खाट पर सो रही मां-बेटी की पत्थर से कुचलकर हत्या
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आपको तो ऐश्वर्या राय मिली थी, फिर गड़बड़ा कैसे गया यह सब?… तेज प्रताप का बड़ा खुलासा- ‘ऐश्वर्या ने मां राबड़ी देवी को पीटा,...

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने ऐश्वर्या पर मां राबड़ी देवी को पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।#TejPratapYadav,#BiharPolitics,#AishwaryaRai

Darbhanga News बच्चों की जान पर भारी यह स्कूल! बारिश में संकरी पगडंडी पर गिरते छात्र, चोर मचाते शोर… पंखा, पाइप, तार सब गायब...

Bihar School: दरभंगा के जाले स्थित मध्य विद्यालय उर्दू जाले टोला गररी में पढ़ने वाले 300 से अधिक बच्चों को पगडंडी पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। बारिश में रास्ता#BiharSchool,#DarbhangaNews,#JaleTola

Madhubani Electricity Accident दर्दनाक… मधुबनी में भाई को बचाने दौड़ी बहन! मौत बनकर नाचीं 11 हज़ार वोल्ट … भाई की PMCH में ज़िंदगी से...

Bihar Electricity Accident: मधुबनी के बेनीपट्टी में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से भाई-बहन झुलस गए। बहन ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि भाई की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे पटना रेफर किया#BiharNews,#MadhubaniAccident,#ElectricityHazard

बड़ा ऐलान … बिहार में ‘लाइट्स, कैमरा, एक्शन’ ऑन! अब बिहार में शूटिंग करेंगे सुनील शेट्टी, क्या राज्य बनेगा नया फिल्म हब?

Bihar Film Industry: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने घोषणा की है कि उनकी अगली फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से बिहार में शुरू होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद उन्होंने यह#BiharFilmIndustry,#SunielShetty,#SamratChoudhary