
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत बुधवार को मधुबनी पहुंचे। यहां आज रात्रि उनका विश्राम होगा। वह जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा के आवास पर ठहरेंगे। वहीं से फिर कल यानी गुरुवार को फिर दरभंगा के लिए रवाना हो जाएंगे। इस दौरान सीएम श्री कुमार ने महिला और पुरूषों को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। कहा कि अगर दोनों मिलकर काम करेंगे तो आमदनी बढ़ेगी और तरक्की होगा।
इस समाधान यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार झंझारपुर के अररिया में बने अर्बन मिथिला हाट का उद्घाट करेंगे।मिथिला हाट को दिल्ली हाट की तर्ज पर बनाया गया है। बिहार सरकार ने मिथिला अर्बन हाट अररिया संग्राम में 26 एकड़ में 13 करोड़ की लागत से तैयार करवाया है। यहां मिथिलांचल की कला और संस्कृति को करीब से देखने के लिए मिलेगा। बुधवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार यह खूबसूरत सौगात बिहार वासियों को देंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रस्तावित समाधान यात्रा का क्रमवार शुरूआत बुधवार को रहिका प्रखंड से हुआ।र हिका प्रखंड स्थित चित्रकला भवन में मुख्यमंत्री ने कहा कि जीरो टॉलरेंस राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि समाधान यात्रा का उदेश्य विकास योजनाओं की शहरजमीनी हकीकत को जानना है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की आमजनों के लिए घोषित विभिन्न लाभपरक कार्यक्रम की योजनाबद्ध क्रियान्वयन आवश्यक है।ग्रामीण परिवेश में आमजनों को मिल रहे सरकारी योजनाओं की लाभ का जायजा लिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजनों के हितसाधन के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।सदर प्रखंड रहिका के जगतपुर वार्ड चार में महादलित व अति पिछड़ा वस्ती पर मुख्यमंत्री ने लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां वस्ती के लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं की त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने चित्रकला भवन में जीविका दीदियों के साथ संवाद किया।कहा कि जीविका से जुड़कर महिलाओं के जीवन स्तर में काफी सुधार हो रहा है।मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा में महागठबंधन के मंत्रिमंडल के सदस्य सहित जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में राज्य सरकार के काबीना मंत्री संजय कुमार झा, लेसी सिंह,विजय कुमार चौधरी,ललित कुमार यादव,समीर कुमार महासेठ, शीला मंडल उपस्थित रहे।झंझारपुर के जदयू सांसद आरपी मंडल व राजद के राज्य सभा सांसद डा फैयाज अहमद भी कार्यक्रम में भाग लिया।
चित्रकला भवन के बाहर जदयू कार्यकर्ताओं सहित आमजनों की खासे भीड़ लगा रहा।प्रशासनिक चाक-चौबंद व्यवस्थित इन्तजाम में एसपी सुशील कुमार, प्रभारी डीएम विशाल राज, एडीएम नरेश झा,सदर एसडीओ अश्वनी कुमार, मुख्यालय डीएसपी प्रभाकर तिवारी,डीपीआरओ परिमल कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी तत्पर दिखे।मुख्यमंत्री का द्वितीय फेज कार्यक्रम पूर्वी क्षेत्र झंझारपुर अनुमंडल में वुधवार को आयोजित स्थल के लिए प्रस्थान बताया। पढ़िए पूरी खबर
इससे पहले, सीएम नीतीश कुमार रहिका प्रखंड के जगतपुर पहुंचे जहां जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। हेलीकॉप्टर के जरिए वे मिथिला चित्रकला संस्थान, सौराठ के पास बने हेलीपैड पर उतरे। यहां से सीएम श्री कुमार रहिका प्रखंड के जगतपुर गांव के भ्रमण के लिए निकले। उन्होंने रहिका प्रखंड के जगतपुर पंचायत के वार्ड चार स्थित महादलित बस्ती का निरिक्षण किया। साथ ही आमजनों से मिले। बाद में मुख्यमंत्री मिथिला चित्रकला संस्थान में विभागीय समीक्षा करने पहुंचे।
जगतपुर गांव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। उनके साथ जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, सहित कई वरीय पदाधिकारी मौजूद हैं। इस दौरान जीविका दीदियों के साथ संवाद किया। उन्होंने जीविका
दीदियों के समाज दौरान बताया स्वयं सहायता समूह की संख्या बढ़ती जा रही है। आजीविका देश स्तर पर उसका नाम होना चाहिए। इसकी शुरुआत 2017 में हुई थी। उन्होंने कहा कि पहले सिर्फ़ पुरुष काम करते थे अब महिलाएं भी काम करेगी। दोनों मिलकर काम करने से काम आगे बढ़ेगा।
परिवार की आमदनी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि बिहार गरीब राज्य है। सब लोग मिलकर काम करेंगे तो राज्य का विकास होगा। उन्होंने जीविका दीदी से संवाद के दौरान काफी उत्साहित दिखे। जातिगत जनगणना पर उन्होंने बताया जनगणना में पता चल जाएगा कितने लोग राज्य से बाहर हैं। कितने राज्य में हैं यह स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
सीएम नीतीश कुमार गांवों में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इसके अलावा झंझारपुर के अररिया में बने अर्बन मिथिला हाट का उद्घाट करेंगे। झंझारपुर की मेहथ में कमला-बलान नदी बांध विभिन्न कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद यहां से वे अररिया संग्राम के लिए प्रस्थान करेंगे। अररिया में वे लगभग 14 करोड़ रुपए की लागत से बने मिथिला हाट का लोकार्पण करेंगे। सीएम नीतीश कुमार झंझारपुर में मंत्री संजय झा के आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे और फिर गुरुवार को दरभंगा के लिए रवाना हो जाएंगे।
क्या है मिथिला हाट
मिथिला अर्बन हाट में मिथिलांचल की सभ्यता-संस्कृति, विरासत, खानपान, वेशभूषा और रहन-सहन का अद्भुत नजारा देखने के लिए मिलेगा। यहां आने वाले लोग एक ही सेंटर पर मिथिला की पेंटिंग, सिक्की आर्ट, गीत -संगीत का आनंद ले सकेंगे। साथ ही मिथिला के खास व्यंजन का स्वाद भी यहां चखने के लिए मिलेगा।
इसके साथ ही मिथिला की सभ्यता संस्कृति को जानने समझने के लिए अध्ययन से संबंधित सभी चीजें उपलब्ध रहेगी। मिथिला हाट में बने 50 स्टॉल्स और ओपन थियेटर में लोगों को यहां की कला-संस्कृति को नजदीक से जानने का मौका मिलेगा। मिथिला हाट में 14 एकड़ का खूबसूरत तालाब भी है, जिसके चारों ओर वॉकिंग ट्रैक और सीढ़ीनुमा घाट बनाए गए हैं. यहां आने वाले पर्यटक फीश रॉड से मछली पकड़ने का भी आनंद ले पाएंगे।
अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। इसके बाद यहां से वे झंझारपुर रवाना होंगे।






