spot_img

पटना में राज्यपाल के काफिले को बीच सड़क पर छात्रों ने की घेरने की कोशिश, हंगामा

spot_img
- Advertisement -

नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह के बाद जब राज्यपाल फागू चौहान का काफिला बापू सभागार से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान मगध विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान छात्रों ने राज्यपाल के काफिले को रोकने की भी कोशिश की। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसके बाद छात्र राज्यपाल के काफिले के सामने आ गए। उन्हें रोकने आये पुलिस के साथ भी छात्रों की झड़प हो गयी। मौके पर मौजूद पुलिस ने छात्रों को किसी तरीके से वहां से हटाया।

- Advertisement -

उसके बाद राज्यपाल का काफिला वहां से निकल पाया। हंगामे को देखते हुए फ़िलहाल भारी संख्या में पुलिस को वहां तैनात किया गया है। फिलहाल इन सभी छात्र छात्राओं को वहां से हटाया जा रहा है। बताया जा रहा है की छात्र मगध विश्वविद्यालय का सेशन लेट होने से नाराज थे और महामहिम राज्यपाल को अपना ज्ञापन देना चाहते थे।

यह भी पढ़ें:  रामनगर विधायक नंदकिशोर राम ने ली शपथ, बिहार कैबिनेट में 21 साल बाद चंपारण का जलवा

जानकारी के अनुसार, आज बापू सभागार में नालंदा खुला विश्वविद्यालय (एनओयू) का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गयाा। समारोह में वार्षिक परीक्षा 2020 एवं 2021 के पीजी, पीजी डिप्लोमा, ग्रेजुएशन परीक्षाओं में सफल सभी छात्रों को डिग्री प्रदान की गयी।

दीक्षांत समारोह में दो सत्रों के कुल 51 टॉपर को गोल्ड मेडल दिया गया। इसमें 42 छात्राएं व 9 छात्र शामिल हैं। सत्र 2020 एवं 2021 के टॉपरों की सूची अनुभा कुमारी, हुमैरा खातून, कृष्ण कुमार मिश्र, नाजिया रहमान, सुमन प्रिया, सिमरन कुमारी, सलोनी सिंह, अंकिता कृष्ण, नम्रता सिन्हा, प्रगति प्रिया, फौजीया खातून, रंजना कुमारी शामिल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Police Meeting: बहादुरपुर थाने में ऑल इज नॉट वेल… SSP जगुनाथ रेड्डी ने कहा – लापरवाही हो रही, जवाब दीजिए! पढ़िए –...

Darbhanga Police Meeting: दरभंगा में पुलिसिंग को दुरुस्त करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

Darbhanga News: रवींद्रनाथ टैगोर के प्रकृति प्रेम, मानववाद और शिक्षा दर्शन पर मिथिला विश्वविद्यालय में गुरुदेव के शाश्वत संदेश को वर्तमान पीढ़ी का दार्शनिक...

रवींद्रनाथ टैगोर जयंती: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती...

रामनगर विधायक नंदकिशोर राम ने ली शपथ, बिहार कैबिनेट में 21 साल बाद चंपारण का जलवा

रामनगर विधायक: चंपारण की सियासत में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री...