spot_img

आखिर दरभंगा की सैकड़ों महिला-पुरुष रेल पटरियों पर क्यों बैंठे हैं…सांसद गोपालजी ठाकुर के चित्र के सामने ये शिव चर्चा क्यों कर रहे हैं

spot_img
- Advertisement -
बेनीपुर। बैगनी गांव में रेलवे हॉल्ट निर्माण की मांग को लेकर चल रहा सत्याग्रह बुधवार को संतानवें दिन भी जारी रहा। कड़ाके की ठंड के बाबजूद हॉल्ट निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में विभिन्न गांव की महिलाएं एवं पुरुष रेलवे की ओर से अधिग्रीहित भूमि के पास अपनी मांग के समर्थन में डटे रहे।
सोमेश झा, सचिन दास,, गोबर्धन मंडल आदि ने बताया कि हम तो अपनी  न्यायोचित मांग के लिए सत्याग्रह पर हैं जिसे राजनेता और अधिकारियों के गलत गठजोड़ से छीनने का प्रयास किया गया है। सत्ता से लड़ना कठिन तो होता ही है पर न्यायोचित मांग को छोड़ना भी तो अपराध है। जब जनप्रतिनिधि की मानसिकता संकीर्ण जातिवादी हो जाये तो उसके विरुद्ध संघर्ष तो लोगों को ही करना पड़ेगा।
वहीं, महिलाओं ने लगातार ऊनासीवें दिन भी सांसद गोपालजी ठाकुर के चित्र के सामने शिव चर्चा आयोजित कर उनके आत्मिक जागरण के लिये प्रार्थना की।
सत्याग्रह में समिति के अध्यक्ष रामधनी झा, गोविन्द झा, गुरुप्रकाश कामत, सेवक राम, हंसराज मंडल, राजवंशी पासमान, कमल दास, उमाशंकर चौधरी, मो कमाल, मो उस्मान, अतहर, जुम्मन, रुकसाना, सुल्ताना, याशमीन, साजिया बीबी, अरहुलिया देवी, गरिमा देवी, गोखुली देवी, सेवकी देवी, कामिनी देवी सहित सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: महावीरी झांकी महोत्सव में लहराया 65 फीट ऊंचा आकर्षक झंडा... जय बजरंगबली के जयकारों से गूंजा नरौछ गांव, अखाड़ा खिलाड़ियों ने दिखाए करतब
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: रवींद्रनाथ टैगोर के प्रकृति प्रेम, मानववाद और शिक्षा दर्शन पर मिथिला विश्वविद्यालय में गुरुदेव के शाश्वत संदेश को वर्तमान पीढ़ी का दार्शनिक...

रवींद्रनाथ टैगोर जयंती: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती...

रामनगर विधायक नंदकिशोर राम ने ली शपथ, बिहार कैबिनेट में 21 साल बाद चंपारण का जलवा

रामनगर विधायक: चंपारण की सियासत में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री...

Lakhisarai Arrest: एससी-एसटी एक्ट का फरार शराब के नशे में दबोचा गया, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

Lakhisarai Arrest: लखीसराय से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने एससी-एसटी...