spot_img

देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ दो दोस्त निकले लूटपाट करने, ग्रामीणों ने रंगे हाथ दबोचा…जमकर पीटा

spot_img
- Advertisement -

नवादा से बड़ी खबर है जहां, जिला के कादिरगंज ओपी थाना क्षेत्र के विजय नगर में मोबाइल चुराने वाले दो युवक को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने दोनों युवकों की जमकर धुनाई कर दी। मामला कादिरगंज थाना क्षेत्र का है जहां दो दोस्त हथियार के बल पर एक साथ मिलकर छिनतई करने निकले थे। फिर क्या हुआ पढ़िए क्या हुआ….

- Advertisement -

जब दोनों छिनतई करने निकले थे उसी समय कुछ लोगों ने इन दोनों को छिनतई करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।जबरदस्त तरीके से पिटाई कर दी। इस मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को वहां से बाहर निकाला। उसके बाद जांच के दौरान जिंदा कारतूस और एक देसी कट्टा बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने एक बाइक भी जब्त की है।

- Advertisement -

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को भीड़ से बचाया और अपने हिरासत में लेकर दोनों युवकों को घायलवस्था में उचित उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर एक को पावापुरी विम्स रेफर कर दिया।

- Advertisement -

युवक खुद को बेकसूर बताता रहा। दोनों गिरफ्तार युवक कादिरगंज ओपी थाना क्षेत्र नदी किनारे के रहने वाले मनीष कुमार और कन्हैया कुमार बताया जाता है। पुलिस ने युवक के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।

कन्हैया और मनीष मोहल्लें में चोरी करने वाला था। इसी दौरान गांव के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। कादिरगंज थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया है कि दोनों युवकों को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इन युवकों के पास से देशी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur Mausam News: समस्तीपुर में गर्मी और उमस से लोग बेहाल! जानें कब मिलेगी राहत और क्या है कृषि सलाह?

समस्तीपुर में गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के आंकड़ों के अनुसार, अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और 78#SamastipurNews,#BiharWeather,#MausamUpdate

National Political News: ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! 22 TMC सांसदों ने थामा NCP का हाथ, क्या होगा असली TMC का?

दिल्ली में ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि 22 TMC सांसदों ने दलबदल कानून से बचने के लिए नेशनलिस्ट सिटिजन पार्टी (NCP) का दामन थाम लिया है। वे भविष्य मे#DelhiPolitics,#TMCMPS,#BengalPolitics

Darbhanga PM Surya Ghar News: खुशखबरी! अब मुफ्त बिजली से रोशन होंगे हजारों आशियाने, Darbhanga में 7902 घरों में लगेंगे निःशुल्क सोलर पैनल

दरभंगा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित 2790 करोड़ की ऊर्जा परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस योजना से 2.5 लाख घरों को मुफ्त#DarbhangaNews,#PMSuryaGhar,#BiharElectricity

Bihar PM Surya Ghar Yojana: सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: अब ढाई लाख बिहारियों के घर रोशन होंगे मुफ्त बिजली से, पढ़ें पूरा...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत बिहार के 2.5 लाख घरों में सोलर पैनल लगेंगे, जिससे अतिरिक्त बिजली#BiharNews,#PMSuryaGharYojana,#SamratChoudhary