spot_img

बिहार से किसान आंदोलन की धधक देंगें राकेश टिकैत, 26 जनवरी को सम्मलित ध्वजारोहरण के साथ ट्रैक्टर यात्रा

spot_img
- Advertisement -

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत आज बक्सर पहुंचे जहां चौसा में धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान राकेश टिकैत ने किसानों को मंच से संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की तर्ज पर अब बिहार में वे आंदोलन करेंगे। बिहार में दस दिन रहकर आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे।

- Advertisement -

उन्होंने यहां पहुंचकर एक बड़े आंदोलन का संकेत भी दिया हैं। उनके साथ उत्तरप्रदेश के कई जिलों के किसान भी पहुंचे थे। साथ ही कहा कि जब तक सरकार आंसू के गोले और लाठी चार्ज नहीं करती, तब तक कोई आंदोलन बड़ा नही हो पाता है।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि 20 फरवरी के बाद वे खुद बक्सर आएंगे और आंदोलन में शामिल होंगे। इस दौरान ट्रैक्टर यात्रा भी निकाली जाएगी। बक्सर के किसान अपने-अपने खेत में ट्रैक्टर चलाएंगे और आंदोलन को तेज करेंगे। गौरतलब है कि बक्सर में किसानों का आंदोलन आज भी जारी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Mobile Alert India: क्या आपके फोन पर भी आया सायरन वाला मैसेज? घबराएं नहीं, सरकार ने बताई वजह

उन्होंने किसानाें पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन की 2013 के रेट से मुआवजा देना गलत बात हैं। साथ ही कहा कि अगर सरकार नही मानती है तो राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार और बिहार सरकार किसानों की जमीनें हड़प कर अडानी, अंबानी  जैसे लोगों के हाथों में सौंपकर अपनी कुर्सी पर बैठी हैं। दिल्ली (Delhi) में डेढ़ साल में 700 किसानों ने शहादत दी।

धरना के 92वें दिन किसान नेता राकेश टिकैत बक्सर के किसानों से मिलने पहुंचे। आंदोलन कर रहे किसानों की बातें सुने और आंदोलन को तेज करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब वे खुद इस आंदोलन में शामिल होंगे। हालांकि उन्होंने तारीख की घोषणा नहीं की है लेकिन इतना जरूर कहा है कि 20 फरवरी के बाद वे पांच-दस बक्सर में रहेंगे और आंदोलन को तेज करेंगे। पढ़िए पूरी खबर

राकेश टिकैत ने किसानों से यह भी कहा कि 26 जनवरी को सब मिलकर झंडा फहराये और इस दिन ट्रैक्टर यात्रा भी निकाले। क्योंकि गणतंत्र दिवस के दिन देशभर में ट्रैक्टर यात्रा निकाली जाएगी। किसान का हथियार ट्रैक्टर ही है। पुलिस प्रशासन से भी यह कहना चाहते हैं जब हमारा किसान ट्रैक्टर पर हो तो सामने मत आना।

किसानों से मिलने पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि डरोगे तो जमीन जाएगी। बिहार सरकार को एक महीने का टाइम दे रहे हैं। एक महीने के बाद हम बिहार आएंगे। बिहार में हमारी यात्रा ट्रैक्टर से निकलेगी। फरवरी 20 के बाद हम आएंगे।

हमारे पास भूमि अधिग्रहण एक्ट का कानून है। हम अपना जमीन इस तरह नहीं जाने देंगे। यदि जमीन लेनी है तो दोगुनी जमीन दो। राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर बिहार में आंदोलन करेंगे। दस दिन बिहार में रहकर आंदोलन को तेज करेंगे। बिहार के लोगों को मजदूर नहीं बनने दिया जाएगा। जमीन छिनी जा रही है इसका भी आंदोलन होगा। 20 फरवरी के बाद इन्ही खेतों में ट्रैक्टर चलाएंगे। देश में अब किसानों पर लाठीचार्ज नहीं होगी। जिस दिन किसानों पर लाठीचार्ज होता है उसी दिन से आंदोलन शुरू हो जाता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी में लगेगा बड़ा नियोजन कैंप, 50 पदों पर बंपर भर्ती, 18 हजार तक सैलरी!

नियोजन कैंप: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं और चाहते हैं कि अपने...

Khagaria News : खगड़िया में स्कॉर्पियो हादसा, युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का हंगामा, NH-107 पर लगा जाम

खगड़िया स्कॉर्पियो हादसा: बिहार के खगड़िया जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे...

Patna News: हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH पर Accident, बिहार महिला आयोग अध्यक्ष के काफिले का भीषण हादसा, मैकेनिक की मौत

हाजीपुर एक्सीडेंट: बिहार के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक दिल दहला देने...

Madhepura News: मधेपुरा पुल हादसा, साहुगढ़ का 60 साल पुराना पुल धंसा, 12 गांवों का मुख्यालय से संपर्क कटा

मधेपुरा पुल हादसा: मधेपुरा के साहुगढ़ में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया...