spot_img

अवध आसाम एक्सप्रेस से 50 लाख की हेरोइन के साथ मुजफ्फरपुर की तस्कर युवती गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

कटिहार में रेल पुलिस ने छापेमारी कर करीब 50 लाख मूल्य की हेरोइन को जब्त किया है। अवध आसाम एक्सप्रेस से रेल पुलिस ने हेरोइन के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बरामद मादक पदार्थों की कीमत 50 लाख रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार लड़की की पहचान मुजफ्फरपुर की रहने वाली 27 वर्षीय काजल कुमारी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार लड़की से कड़ी पूछताछ कर रही है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Samastipur News: बड़ा जेल ट्रांसफर, चार कुख्यात कैदियों पर बड़ी कार्रवाई, Bhagalpur- Muzaffarpur कारा भेजा गया, Darbhanga सोना लूट मास्टरमाइंड भी शिफ्ट

जानकारी के अनुसार, स्थानीय रेल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नागालैंड के दिमापुर से एक लड़की अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन में मादक पदार्थ अपने शरीर में छुपा कर ला रही है। इस सूचना के बाद रेल पुलिस के अधिकारियों ने छापेमारी दल का गठन किया।

जैसे ही ट्रेन कटिहार स्टेशन पर रूकी, रेल पुलिस की टीम ने ट्रेन नंबर 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने AC3 से एक लड़की को गिरफ्तार किया। पुलिस के जवानों ने जब गिरफ्तार लड़की की तलाशी ली तो उसके पास से लगभग 423 ग्राम हेरोइन और ब्राउन शुगर बरामद किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: शराबबंदी गिरफ्तारी, केवटी में चला विशेष अभियान, नशे की हालत में 3 लोग गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

शराबबंदी गिरफ्तारी: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी कुछ लोग नियमों की...

Darbhanga News: अहल्या स्थान में प्रधान जिला न्यायाधीश ने की पूजा-अर्चना, मिथिला संस्कृति से हुए प्रभावित

अहल्या स्थान दरभंगा: न्याय के तराजू पर हर दिन फैसले देने वाले प्रधान जिला...

Bhagalpur News: भागलपुर में Job Fraud, शिक्षक ने नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, शादी टूटी तो आत्महत्या की धमकी!

Job Fraud: भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक...

Bhagalpur News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस भी बरामद

Illegal Arms: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने...