
बेनीपुर। प्रखंड विकास पदाधिकारी बेनीपुर के रूप में गुरुवार को बिहार प्रशासनिक सेवा के तेजतर्रार पदाधिकारी सम्राटजीत ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, बेनीपुर के निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी अंशुमान का संघ लोक सेवा आयोग के परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद भारतीय डाक तार विभाग में योगदान के लिए बुधवार को विरमित कर दिया गया। उसके बाद ग्रामीण विकास अभिकरण दरभंगा के सहायक परियोजना पदाधिकारी सम्राटजीत को बेनीपुर प्रखंड के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में योगदान का निर्देश जिला पदाधिकारी द्वारा दी गई थी।
उक्त आलोक में उन्होंने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पदभार ग्रहण करते ही प्रदेश स्तर पर चल रहे जातीय जनगणना कार्यक्रम का प्रथम चरण पूरा होने को है जिसका समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिया । साथ ही प्रधान सहायक से लोक शिकायत संबंधी मामले की विस्तृत जानकारी ली।







