spot_img

दरभंगा डीएमसीएच के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मी गए हड़ताल पर

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। डीएमसीएच के आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कर्मी शनिवार से हड़ताल पर चले गए हैं। इससे  स्वास्थ्य व्यवस्था लचर हो गई है।

- Advertisement -

इससे पहले भी करीब तीन साल पूर्व डीएमसीएच में आउटसोर्सिंग पर तैनात सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर दी थी।उस दौरान सफाई कर्मियों को वेतन मद में 5516 रुपए व अतिरिक्त 300 रुपए प्रति माह देने पर सहमति बनी थी। उस दौरान सफाई कर्मियों से कहा गया था कि आंदोलन करने से पहले अपूर्वा कंस्ट्रक्शन एजेंसी के प्रोपराइटर अरुण शंकर चैनपूरी को सूचित करें।

- Advertisement -

माह में चार छुट्टी को लागू कर दिया गया था। उस दौरान सफाई कर्मियों की हड़ताल पर चले जाने से गायनिक, मेडिसीन, शिशु वार्ड, सर्जरी वार्ड, ओपीडी व इमरजेंसी में सफाई नहीं हुई थी। डॉक्टर गंदगी में ही मरीजों का इलाज कर रहे थे। इससे मरीजों के साथ ही डॉक्टरों को भी परेशानी हुई थी। पढ़िए आज जब आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कर्मी शनिवार से हड़ताल पर चले गए तो क्या है पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Education News: संस्कृत विश्वविद्यालय सीनेट बैठक में उठे गंभीर सवाल, VC लक्ष्मी निवास पांडेय ने दिया भरोसा, कहा - हर समस्याओं का करूंगा निदान

इस संबंध में डीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. हरिशंकर मिश्रा ने बताया कि कर्मियों की ओर से हड़ताल पर चले जाने की सूचना हमें मिली है। जब हमने आउटसोर्सिंग के कंपनी के अधिकारी से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कर्मियों की ओर से कुछ कर्मियों की ओर से हड़ताल पर चले जाने कि उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: KSDSU में गवर्नर सैयद अता हसनैन ने कहा -संस्कृत शिक्षा दिलाएगी IAS-IPS की नौकरी! जानिए VC लक्ष्मी निवास पांडेय ने क्या बताया करियर का गोल्डन प्लान

उन्होंने बताया हम लोग आपस में बैठक कर निर्णय लिया गया के स्थाई सफाई कर्मियों द्वारा ऐसी परिस्थिति में तत्काल काम लिया जाएगा। सफाई से संबंधित सामान मंगाई जा चुकी है। व्यवस्था में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। अधीक्षक श्री मिश्रा ने बताया 24 घंटे के अंदर संबंधित कंपनी की ओर से हड़ताल पर चले गए कर्मियों को लेकर जानकारी नहीं दी गई तो कंपनी पर हमारी ओर से कार्रवाई की जाएगी। इनपुट हुसैन मंसूरी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहार में ‘सोलर स्ट्रीट लाइट’ पर अब नहीं होगा अंधेरा! हर जिले में दिखेगा स्टेटस, जानिए कैसे?

सोलर स्ट्रीट लाइट: बिहार के गांवों में अब अंधेरा छंटने वाला है! ग्रामीण इलाकों...

Araria News: अररिया में पांच लापरवाह स्वास्थ्यकर्मियों पर बड़ा एक्शन, 5 का वेतन रुका, शो कॉज!

स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई: बिहार के अररिया जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के...