spot_img

बीजेपी नेता लैशराम रामेश्वर सिंह की हत्या, घर के पास दो हथियारबंद हमलावरों ने मारीं दो गोलियां,

spot_img
- Advertisement -

मणिपुर (Manipur) में भाजपा नेता लैशराम रामेश्वर सिंह (Laishram Rameshwor Singh) की गोली मारकर हत्या (Murder of BJP leader Laishram Rameshwar Singh) कर दी गई है। बीजेपी नेता एल रामेश्वर सिंह को उनके घर के पास दो हथियारबंद हमलावरों ने गोली मार दी। हमलावरों ने उन पर दो गोलियां चलाई थीं। थौबल जिले की पुलिस के मुताबिक रामेश्वर सिंह की हत्या के बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, वारदात को थौबल जिले के क्षेत्री लीकाई इलाके में उनके घर के पास अंजाम दी गई। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह 10.30 से 11.30 बजे के बीच हुई। स्थानीय पुलिस हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान (Search Operation) चला रही है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

एल. रामेश्वर सिंह (55) मणिपुर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के महासचिव भी थे। हमलावरों ने उनके सीने में गोली मारी थीं। उन्हें फौरन एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोपहर करीब 1 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा की राज्य इकाई के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक लैशराम रामेश्वर सिंह की सुबह क्षेत्री इलाके में उनके आवास के द्वार के पास हत्या कर दी गई।

उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति बिना रजिस्ट्रेशन प्लेट वाली एक कार में आए और सिंह पर काफी करीब से गोली चला दी। पचास वर्षीय व्यक्ति के सीने में गोली लगी और उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। भाजपा की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष सी. चिदानंद सिंह ने बताया, “हम इस कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाना चाहिए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।”

मणिपुर के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम इस समय यह कहने की स्थिति में नहीं हैं कि इसके पीछे कौन है।” मीडिया सूत्रों के मुताबिक हमलावर बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक एसयूवी से आए थे। एसयूवी में तीन लोग सवार थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में Manhole Cleaning: मशीनों के बावजूद मजदूरों से क्यों कराई जा रही है सफाई?

Manhole Cleaning: पटना में मानसून से पहले जलनिकासी की तैयारियों के बीच नगर निगम...

Muzaffarpur Railway Station Fire: प्लेटफॉर्म पर लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़, Samastipur रेलवे ने लिया एक्शन

Muzaffarpur Railway Station Fire: सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने देखा ऐसा नजारा,...

Purnia News: सीमांचल सुरक्षा सख़्त ! 5 लाख नाम हटे, अब रद्द होंगे राशन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस, जानें पूरा एक्शन प्लान

सीमांचल सुरक्षा: बिहार के सीमांचल में अब प्रशासन पहचान और सुरक्षा को लेकर बेहद...