spot_img

Muzaffarpur के बोचहां में होटलकर्मी युवक की संदिग्ध मौत, कमरे में फांसी पर झूलती मिली लाश… हत्या और खुदकुशी में उलझी पुलिस

spot_img
- Advertisement -

दीपक कुमार, मुजफ्फरपुर देशज टाइम्स। मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र के सरफुद्दीनपुर की घटना है। जानकारी के मुताबिक एक 18 वर्षीय युवक बोचहा थाना अंतर्गत विशुनपुर पंचायत गुरह्मि का रहने वाला नीतीश कुमार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव कमरे के अंदर टंगा मिला। युवक एक लाइन होटल का स्टाफ था।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई।लोगो ने मामले की जानकारी पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की, कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था।

- Advertisement -

 

यह भी पढ़ें:  Muzaffurpur News: गायघाट में केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी का एक्शन, बाइक से घूम-घूम कर इलाकों को देखा, कहा -बांधों- सड़कों की तुरंत कीजिए मरम्मत, पढ़िए क्या है पूरा मामला

उसे तोड़कर पुलिस अंदर गई। शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। मामले मे थानेदार अरविंद प्रसाद ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

 

हत्या और आत्महत्या की बिंदु पर भी जांच चल रही है। मामले में मृतक की मां मीना देवी ने बताया कि उनका बेटा पिछले चार महीनों से होटल में काम करता था। आज सूचना मिली की उसकी मौत हो गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि किसी ने बेटे की हत्या कर शव को टांग दिया है। ताकि, घटना आत्महत्या लगे। उन्होने कहा की पांच हजार रुपए महीना मिलता था। कुछ रुपये भी बकाया था। वहीं, अन्य परिजनों का कहना है कि नीतीश की किसी से अनबन नहीं होती थी। आत्महत्या वह नहीं कर सकता है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Maha Rudra Mahayagya: बेनीपुर में शुरू होने जा रहा है भव्य महायज्ञ, 51 पंडित देंगे आहुति

Maha Rudra Mahayagya: दरभंगा के बेनीपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है,...

Darbhanga Bulldozer Action: दरभंगा में गरजे बुलडोजर, पक्के मकानों को किया ध्वस्त, जानें पूरा मामला

Darbhanga Bulldozer Action: दरभंगा के पंडसराय रेलवे गुमटी के पास आज जिला प्रशासन ने...

Bihar News: बिहार वित्तीय समीक्षा, सीएम सम्राट चौधरी ने कसी विभागों की नकेल, कहा -वित्तीय अनुशासन लाओ और राजस्व बढ़ाने के लिए नए रास्ते...

बिहार वित्तीय समीक्षा: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य की वित्तीय स्थिति को और मजबूत...

तेजस्वी यादव: विजयोत्सव पर RJD नेता की मुलाकात, बोले- क्षत्रिय समाज हमेशा तेजस्वी के साथ खड़ा रहेगा

Tejashwi Yadav: बिहार की राजनीति में 168वें विजयोत्सव के मौके पर एक महत्वपूर्ण मुलाकात...