spot_img

दरभंगा के दो शराब तस्करों ने रेड के दौरान मधुबनी के जवान को बाइक से कुचला, दो जख्मी

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी के मधवापुर-साहरघाट थाना क्षेत्र के अखरहरघाट में शराब कारोबारियों के खिलाफ रेड के दौरान उत्पाद विभाग के एक जवान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के सत्यनारायण यादव को बाइक सवार शराब माफिया ने कुचल दिया।
कुचलने वाला माफिया अंतर जिला दरभंगा का रहने वाला था।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, इससे जवान बुरी तरह जख्मी हो गए। मौके पर अन्य जवानों ने खदेड़कर दोनों माफिया को घेरकर दबोचा। इस मामले में  उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर भोलेशंकर कुमार के बयान पर साहरघाट थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

- Advertisement -

इस कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। शराब तस्कर दरभंगा जिले के मब्बी थाना क्षेत्र के केतुका बरियोल का रहने वाला विक्की कुमार सहनी और मनोज सहनी है, दोनों को फिलहाल जेल भेज दिया गया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी: में भीषण ट्रक दुर्घटना, बालू लदे ट्रक से कुचलकर मकान मालिक की दर्दनाक मौत

जानकारी के अनुसार, मामला बीते रविवार की है। जहां देर शाम उत्पाद विभाग की टीम अखरहरघाट में रेड मारने पहुंची थी। इसी दौरान सामने से एक बाइक पर सवार दो शराब माफिया ने तेज गति से आकर भागने की कोशिश की। इस दौरान जब जवान ने रोका तो शराब धंधेबाजों ने जवान को बाइक से कुचल डाला।

बाद में अन्य जवानों ने दोनों को खदेड़कर पकड़ा। जवानों ने बाइक सवार का पीछा कर दबोचते हुए उसके पास से दस कार्टन में तीन सौ बोतल नेपाली देसी शराब बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी की बाइक और शराब जब्त करते हुए एफआईआर की है। आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर भोले शंकर कुमार के बयान पर साहरघाट थाने में प्राथमिकी की गई है। वहीं भागने के दौरान एक धंधेबाज भी जख्मी हो गया। पुलिस ने जख्मी जवान और धंधेबाज को स्थानीय एक अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराते हुए बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Maha Rudra Mahayagya: बेनीपुर में शुरू होने जा रहा है भव्य महायज्ञ, 51 पंडित देंगे आहुति

Maha Rudra Mahayagya: दरभंगा के बेनीपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है,...

Darbhanga Bulldozer Action: दरभंगा में गरजे बुलडोजर, पक्के मकानों को किया ध्वस्त, जानें पूरा मामला

Darbhanga Bulldozer Action: दरभंगा के पंडसराय रेलवे गुमटी के पास आज जिला प्रशासन ने...

Bihar News: बिहार वित्तीय समीक्षा, सीएम सम्राट चौधरी ने कसी विभागों की नकेल, कहा -वित्तीय अनुशासन लाओ और राजस्व बढ़ाने के लिए नए रास्ते...

बिहार वित्तीय समीक्षा: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य की वित्तीय स्थिति को और मजबूत...

तेजस्वी यादव: विजयोत्सव पर RJD नेता की मुलाकात, बोले- क्षत्रिय समाज हमेशा तेजस्वी के साथ खड़ा रहेगा

Tejashwi Yadav: बिहार की राजनीति में 168वें विजयोत्सव के मौके पर एक महत्वपूर्ण मुलाकात...