
उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बिरौल नगर परिषद के सभी अहर्ता को पूरा करता है। लेकिन, तकनीकी समस्याओं के कारण इसमें विलंब हो रहा है। बावजूद, बिरौल नगर परिषद हीबनेगा।
सहरसा से दरभंगा जाने के क्रम में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा (Minister Sanjay Kumar Jha) ने बिरौल में एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बातें कही। मंत्री श्री झा ने कहा कि बिरौल बाजार से सहरसा जाने वाली सड़क के निर्माण के बाद यहां विकास को नई रफ्तार मिलेगी।
इसे नगर परिषद बनाने के लिए हम लोग मंत्रिमंडल से स्वीकृत भी कर चुके हैं, तकनीकी समस्या का समाधान करने के लिए सरकार में बात रखी जाएगी। उन्होंने पत्रकारों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि बिरौल को नगर परिषद अवश्य बनाया जाएगा।
उन्होंने (Minister Sanjay Kumar Jha) किसी का नाम नहीं लिए बगैर कहा कि दरभंगा में एम्स बनाने का फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का है। सहरसा से दरभंगा जाने के क्रम में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा (Minister Sanjay Kumar Jha) का गौड़ाबौराम के पुनाछ, उछटी, बिरौल, डुमरी सहित दर्जनों जगहों लोगों ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया। मौके पर संजीव कुमार झा, हेमंत झा,रामसागर चौपाल, अभिषेक झा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।







