spot_img

Motihari में NIA की रेड, Patna और Ranchi की टीम ने कई PFI के संदिग्ध को लिया हिरासत में

spot_img
- Advertisement -

एनआईए (NIA) ने एक बार फिर मोतिहारी (Motihari) में दबिश डाली है। पटना और रांची (Patna and Ranchi) की एनआईए की संयुक्त टीम ने अहले सुबह मोतिहारी जिला के चकिया थाना क्षेत्र में छापेमारी की कार्रवाई की है।

- Advertisement -

मोतिहारी पुलिस के सहयोग से NIA ने चकिया के कुअवां गांव में छापेमारी कर (NIA raid in Motihari) तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, कुल आठ लोगों के हिरासत में लेने की बात सामने आ रही है लेकिन इस मामले में फिलहाल कोई कुछ नहीं बता रहा।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जिले में एनआईए पटना और रांची की टीम ने शनिवार अहले सुबह जिला पुलिस के सहयोग से चकिया थाना क्षेत्र के कुंअवा व इमादपट्टी में छापेमारी करते पीएफआई के आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मोतिहारी पुलिस के सहयोग से NIA ने चकिया के कुअवां गांव में छापेमारी कर तीन लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि मोतिहारी पुलिस के अधिकारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आठ लोगों को हिरासत में लेकर मोतिहारी पुलिस और एनआईए किसी गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है। वैसे, एनआईए ने किस मामले में कार्रवाई की है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पढ़िए पूरी खबर

किस मामले में छापेमारी हुई है यह अभी तक किसी को पता नहीं है। यही वजह है कि उसका कारण कोई बतला नहीं रहा। पटना के फुलवारीशरीफ वाले मामले में चकिया का रियाज भी नामजद है। वह एनआईए की गिरफ्त से बाहर है। रियाज भी चकिया के कुअवां का रहने वाला है, जहां शनिवार की सुबह एनआईए ने छापेमारी कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए तीनों का नाम बताने से पुलिस परहेज कर रही है।

सभी को किसी गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है। एनआईए इस कार्रवाई को गत दिनों नेपाल से अयोध्या राममंदिर निर्माण के लिए जा रही देवशीला पर उस्मान नामक युवक के उस आपत्तिजनक टिप्पणी से जोड़ कर देखा जा रहा है।

हिरासत में लिये गये संदिग्ध युवको से एनआईए की टीम पूछताछ में जुटी है। बताया जा रहा है कि रेयाज के कुअवा गांव से एक इंटर के छात्र दानिश को हिरासत में लिया गया है,जबकि मेहसी थाना के इमाम पट्टी से अन्य संधिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Bus Terminal News: Darbhanga समेत पूरे बिहार में होगा कमाल! जब बस अड्डों पर बनेगा हाई टेक मॉल, कैफेटेरिया, होटल और बैंक्वेट हॉल; जानिए खुशखबरी!

इस कार्रवाई के बारे में अब तक कोई अधिकारिक बयान सामने नही आया है।लेकिन ऐसा कयास लगाया जा रहा है,कि नेपाल से अयोध्या जा रही देवशीला पत्थर को लेकर पीएफआई के ट्रेनर उस्मान नामक युवक द्धारा फेसबुक पर अपलोड किये गये आपत्तिजनक वीडियो के बाद उक्त कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें:  Bihar EOU Raid News: बिहार में EOU का 'महाऑपरेशन': कुख्यात अपराधियों संजय यादव और संतोष डॉन के सिंडिकेट से जुड़े सफेदपोशों के 25 ठिकानों पर छापे, नेताओं की नींद उड़ी!

हालांकि मोतिहारी एसपी कांतेश मिश्र ने एनआईए की कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि पटना और रांची एनआईए की टीम ने जिला पुलिस के सहयोग से चकिया के कुअवां गांव में छापेमारी करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है।जिनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा राममंदिर पर किये पोस्ट से इसे जोड़ कर देखना जल्दबाजी होगी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी क्यों और किन कारणों से यह कार्रवाई की है, यह बताना मुश्किल है।

यह भी पढ़ें:  शादी का झांसा देकर 25 महिलाओं को बनाया शिकार, 'महाठग दूल्हा' गिरफ्तार, देखें चौंकाने वाला खुलासा!

उन्होंने हिरासत में लिए गए तीनों का नाम बताने से भी परहेज करते हुए कहा कि एजेंसी की जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।वहीं बिहार पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि मोतिहारी पुलिस की सक्रिय मदद से एनआईए ने आज सुबह चकिया अनुमंडल क्षेत्र से पीएफआई के तीन संदिग्धों को उठाया है।जिनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आगे की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Traffic News: विक्रमशिला सेतु पर बड़ा फैसला: जाम खत्म, हटेंगे ब्रेकर, बाइक के लिए अलग लेन; जानें डीएम के निर्देश

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले भीषण जाम से अब मिलेगी राहत। जिलाधिकारी ने सभी ब्रेकर हटाने, बाइक लेन बनाने और सुरक्षाकर्मियों की सुविधाएं बेहतर करने के#BhagalpurTraffic,#VikramshilaSetu,#BiharNews

Darbhanga Army News: DCE का कमाल…दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नवीन प्रकाश ने रचा इतिहास! भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र नवीन प्रकाश भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से दरभंगा जिले और संस्थान का नाम रोशन हुआ है, जो युवा#DarbhangaNews,#IndianArmy,#DCEAlumni

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में जमीन नापी बनी खूनी जंग की वजह, पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जानिए पूरा मामला!

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में जमीन नापी को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक शिकाय#BhagalpurNews,#CrimeNews,#LandDispute

Darbhanga Liquor News: बेनीपुर में 42 लीटर अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार: क्या खत्म होगा शराब का धंधा?

दरभंगा के बेनीपुर में मद्य निषेध थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 42 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्ता#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LiquorBan