spot_img

Jharkhand से लूटी गई कार से BIHAR में थी किसी बड़े व्यवसायी से लूट और हत्या की साजिश…हुआ Uttar Pradesh में बड़े गैंग का बड़ा खुलासा

spot_img
- Advertisement -

झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है जहां झारखंड से लूटी गई कार से बिहार में किसी व्यवसायी के घर लूट और हत्या की योजना बनाने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के शातिर अपराधियों का उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है जो अपने मास्टरमाइंड के आदेश पर बिहार में बड़ी लूट और हत्या की योजना बना चुके (Big gang revealed in Uttar Pradesh) थे। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सोनभद्र चोपन थाना की पुलिस ने सोमवार को दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने झारखंड से एक कार को बुक किया और सोनभद्र पहुंचने पर चालक को असलहा दिखाकर कार समेत लूट लिया था। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट की कार बरामद हुई है।

- Advertisement -

लूटी गई कार को सुशील सासाराम बिहार में जाकर किसी बड़े व्यवसायी की लूट एवं हत्या करने की योजना बनाई थी। गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि इनके दोनों साथी सुशील उर्फ गुरु व दिलीप आगे जा चुके हैं।

- Advertisement -

बिहार और झारखंड के बार्डर पर गाड़ी लेकर उन्हें बुलाया गया था। उन्ही के बताये अनुसार हम लोग जा रहे थे तभी पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर सरगना की तलाश शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी खबर

पुलिस अधिक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड के जनपद गढ़वा स्थित निमियाडीह निवासी तेजाबुद्दीन अंसारी ने चार फरवरी को कार लूट की सूचना दी। बताया कि तीन फरवरी की शाम को गढ़वा रंका मोड़ से दो युवकों ने गुरमुरा मोड़ ले जाने के लिए किराये पर उसकी कार को बुक किया था।

जब वह हाथीनाला टोल प्लाजा क्रास किया तो पेशाब करने के बहाने गाड़ी रुकवाकर कार बुक करने वाले दोनों युवकों ने उसे अलसहा दिखाकर उसे और कार लूटकर फरार हो गए। तहरीर के आधार पर थाना चोपन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने खुलासे के लिए अपराध शाखा की स्वाट, एसओजी और सर्विलांस की मदद ली गई।

टीम ने सोमवार की सुबह को एक सूचना पर सिन्दूरिया खैरटिया तिराहा के पास से लूटी गई कार के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ओबरा निवासी रिकेश सिंह उर्फ बस्तिया व आशीष कुमार उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट की कार बरामद कर लिया।

पुलिस अधिक्षक ने बताया कि पूछताछ करने पर अभियुक्तयों ने बताया कि हमारे गिरोह में उन दोनों के अलावा दो और लोग शामिल हैं, जिनका नाम सुशील कुमार उर्फ गुरु उर्फ रितेश और दिलीप कुमार पासवान हैं। सुशील कुमार उर्फ गुरु जो हमारे गिरोह का सरगना है, के कहने पर हम लोगों ने गढ़वा से कार को बुक किया था।

मालोघाट टोल टैक्स के आगे हमारी टीम के सरगना सुशील ने चालक के मुहं में पिस्टल लगाकर, उसे डरा धमका कर मारपीट की और सीट के नीचे बैठा दिया। उसके बाद गाड़ी को रिकेश उर्फ बस्तिया चला कर थाना क्षेत्र चोपन के मंगलेश्वर मार्ग के अवई नहर पर चालक को जंगल में छोड़ कर गाड़ी लेकर ओबरा चले गये।

अधिकारी ने बताया कि लूटी गई कार को सुशील सासाराम बिहार में जाकर किसी बड़े व्यवसायी की लूट एवं हत्या करने की योजना बनाई थी। गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि इनके दोनों साथी सुशील उर्फ गुरु व दिलीप आगे जा चुके हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: प्रसिद्ध कपलेश्वर स्थान मंदिर के विकास पर मधुबनी में बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये सुविधाएं

कपलेश्वर मंदिर: मधुबनी के ऐतिहासिक कपलेश्वर स्थान मंदिर के कायाकल्प की तैयारी शुरू हो...

Jamui News: जमुई में सनसनीखेज Fake Kidnapping पुलिसकर्मियों ने रची ‘फर्जी अपहरण’ की साजिश, ऐसे हुआ पर्दाफाश!

Fake Kidnapping: बिहार के जमुई जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने...

Darbhanga News: शीशो में प्रेम और सद्भाव का संदेश गूंजा, मदन पांडेय बोले – ‘मानवता के लिए योगदान दें’

मानव एकता दिवस: सोचिए, एक ऐसा दिन जब हर तरफ बस प्यार और भाईचारे...