
श्रीलंका और न्यूजीलैंड को वनडे और टी-20 में करारी शिकस्त देने के बाद अब ‘टेस्ट’ के कड़े इम्तिहान की बारी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम चार टेस्ट और तीन वनडे की सीरीज खेलने भारत आ चुकी है। टीम इंडिया की निगाहें लगातार चौथी बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) पर कब्जा जमाने की रहेंगी।
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच गुरुवार 9 फरवरी से शुरू होगा, चौथा और अंतिम टेस्ट 9 मार्च से शुरू होगा। इसके साथ ही सबों की निगाहें इस बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला पर टिकी है। कई रिकार्ड टूटेंगे तो कुछ नए बनेंगे। कौन जीतेगा किसकी हार होगी यह भी अभी से कयास लगाए जा रहे हैं।
एक तरफ भारत के प्रमुख स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 18 टेस्ट खेले हैं और 89 विकेट लिए हैं। वह हरभजन के रिर्काड तोड़ सकते हैं। वहीं, श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने को अभी से बहुत कुछ लगने लगा है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाना है। मैच से पहले इस बात पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है कि टी-20 में बल्ले से कोहराम मचाने वाले सूर्यकुमार यादव को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिलेगा या फिर शुभमन गिल मिडल ऑर्डर में बैटिंग करते दिखेंगे। दोनों ही खिलाड़ी गजब फॉर्म में हैं। दोनों को ही इग्नोर करना मुश्किल है, लेकिन टीम कॉम्बिनेशन के हिसाब से किसी एक को ही मौका मिलता दिख रहा है।
इस सीरीज को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। दोनों टीमों के बीच हुए पुराने मुकाबलों की तस्वीरें और वीडियो शेयर की जा रही हैं। इस बीच, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड टेस्ट में भारत के 36 रन पर आउट होने का वीडियो शेयर किया था। इस पर भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
आकाश चोपड़ा ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को ही ट्रोल कर दिया। उन्होंने कंगारूओं को सीरीज के नतीजे के बारे में याद दिया। आकाश ने पूछा, ”और स्कोर-लाइन क्या था?” भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में इस बार कुछ दिलचस्प मुकाबले देखने को मिलेंगे। विराट कोहली, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। अब देखना है कि वह कैसा प्रदर्शन करते हैं।
अश्विन एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में खेलने के लिए तैयार हैं और इस बार उनका लक्ष्य अपने विकेटों की संख्या को 100 के पार पहुंचाना है। 36 वर्षीय अश्विन, जिनके नाम पर 449 टेस्ट विकेट हैं, को भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह से आगे निकलने के लिए छह और विकेट चाहिए, जिन्होंने 18 टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 95 विकेट लिए थे।
कुल मिलाकर, स्पिन दिग्गज अनिल कुंबले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ खेले गए 20 टेस्ट मैचों में 111 विकेट लिए।
टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज इस प्रकार हैं,प्लेयर टेस्ट विकेट
अनिल कुंबले 20 111,हरभजन सिंह 18 95, आर अश्विन 18 89,कपिल देव 20 79, रवींद्र जडेजा 12 63, ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच गुरुवार 9 फरवरी से शुरू होगा, चौथा और अंतिम टेस्ट 9 मार्च से शुरू होगा।
श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के पास आगामी चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला में भारत को हराने का मौका है, जो गुरुवार से नागपुर में शुरू हो रहा है।
ऑस्ट्रेलिया और भारत, वर्तमान में आईसीसी मेन्स टेस्ट टीम रैंकिंग में क्रमशः नंबर 1 और 2 स्थान पर हैं। भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का वर्तमान धारक है, जिसने 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित श्रृंखला जीती थी। ऑस्ट्रेलिया ने 2004 के बाद से भारत में टेस्ट सीरीज़ नहीं जीती है, जयवर्धने का मानना है कि पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीत सकती है।
महेला जयवर्धने ने आईसीसी समीक्षा के नवीनतम संस्करण में कहा, “मुझे लगता है कि यह एक शानदार श्रृंखला होगी। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के पास वास्तव में अच्छी गेंदबाजी इकाई है और भारतीय बल्लेबाज इससे कैसे निपटते हैं यह देखना शानदार होगा। श्रृंखला में दोनों टीमों का प्रदर्शन इस बात पर भी निर्भर करता है कि प्रत्येक टीम शुरुआत कैसी करती है।”
उन्होंने कहा,भविष्यवाणी करना मुश्किल है, लेकिन एक श्रीलंकाई होने के नाते, मुझे उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया शायद यह श्रृंखला 2-1 से जीत ले, लेकिन यह कठिन होने वाला है। सफेद गेंद क्रिकेट में बल्लेबाज शुभमन गिल के शानदार फॉर्म ने भारत को छोटे प्रारूपों में महत्वपूर्ण बढ़ावा दिया है, और जयवर्धने का मानना है कि लाल गेंद क्रिकेट थोड़ा हटके हैं। जयवर्धने ने कहा, “वह बहुत अच्छा रहा है, वह तकनीकी रूप से बहुत मजबूत है और वह तेज गेंदबाजी का एक अच्छा खिलाड़ी है। लेकिन यह अलग प्रारुप है, जो हमेशा कठिन होता है। यह एक बहुत अच्छी श्रृंखला होगी।
उन्होंने कहा,वह इस समय शानदार फॉर्म में है। उसके पास गति, परिपक्वता और स्थितियों और परिस्थितियों की समझ है और अगर वह अपने सफेद गेंद फॉर्म को टेस्ट क्रिकेट में जारी रखते हैं तो यह भारत के लिए काफी फायदेमंद होगा। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला गुरुवार से शुरू हो रही है, चौथा और अंतिम टेस्ट 9 मार्च से शुरू होगा।







