spot_img

श्राद्ध भोज खाने से पूरा गांव पड़ा बीमार…लगभग डेढ़ सौ लोग अस्पतालों और कैंप में भर्ती

spot_img
- Advertisement -

कटिहार से बड़ी खबर है जहां श्राद्ध के भोज में पूरी सब्जी खाने से लगभग डेढ़ सौ लोग बीमार हो गए हैं। सभी डायरिया से पीड़ित हैं। मामला कोढा थाना क्षेत्र के विषहरिया गांव का है जहां सभी बीमार लोगों को गांव के स्कूल में ही मेडिकल कैंप लगाकर इलाज किया जा रहा है। वहीं, गंभीर लोगों का इलाज कटिहार सदर अस्पताल में (About 150 people admitted in hospitals and camps) चल रहा है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, विषहरिया में भोज खाने के बाद बड़ी संख्या में लोग बीमार हो गए हैं। इसमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। करीब 82 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, कई लोग स्थानीय स्कूल के कैंप में इलाजरत हैं।

- Advertisement -

इन लोगों ने एक भोज में पूरी-सब्जी खायी थी। जिसके बाद उनके पेट में दर्द के साथ उल्टी और दस्त की शिकायत आने लगी। 67 ऐसे लोग हैं जिन्हें उल्टी और दस्त हो रहे हैं। 15 को अत्यधिक लूज मोशन हो रहा है। बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिनों पूर्व किसी व्यक्ति की मौत हो गयी थी, जिनका श्राद्ध भोज था।

जानकारी देते परिजनों ने बताया कि लोग गांव के ही एक श्राद्ध भोज में शामिल हुए थे। भोज खाने के बाद रात से ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। सुबह लगभग एक से डेढ़ सौ लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। कइयों को अस्पताल भेजा गया। इस बात की सूचना मिलते ही  प्रशासन ने तुरंत गांव में मेडिकल टीम भेजा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Education News: बिहार के सरकारी स्कूल में फर्जी अटेंडेंस पर नकेल, स्कूलों में अब पहली घंटी में दर्ज होगी हाजिरी, पढ़िए मॉडल विद्यालयों में नामांकन की नई व्यवस्था और मिड डे में क्या हुआ अनिवार्य!

फिर गांव के विद्यालय में ही लोगों का इलाज शुरू हो गया। फिलहाल हालात नियंत्रण में है लेकिन जो लोग गंभीर रूप से बीमार हैं उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल सभी का इलाज किया जा रहा है।

आनन-फानन में बीमार लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इनमें से कुछ लोगों की हालत खराब है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: शराबबंदी गिरफ्तारी, केवटी में चला विशेष अभियान, नशे की हालत में 3 लोग गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

शराबबंदी गिरफ्तारी: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी कुछ लोग नियमों की...

Darbhanga News: अहल्या स्थान में प्रधान जिला न्यायाधीश ने की पूजा-अर्चना, मिथिला संस्कृति से हुए प्रभावित

अहल्या स्थान दरभंगा: न्याय के तराजू पर हर दिन फैसले देने वाले प्रधान जिला...

Bhagalpur News: भागलपुर में Job Fraud, शिक्षक ने नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, शादी टूटी तो आत्महत्या की धमकी!

Job Fraud: भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक...

Bhagalpur News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस भी बरामद

Illegal Arms: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने...