spot_img

Muzaffarpur के बेला थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार तिवारी के कारण मैं खुदकुशी कर रही हूं…महिला सिपाही नेहा भारती ने लिखा सुसाइड नोट…खा ली जहर

spot_img
- Advertisement -

दीपक कुमार, मुजफ्फरपुर देशज टाइम्स। मुजफ्फरपुर में एक महिला सिपाही ने आत्महत्या करने की कोशिश की। नेहा भारती नाम की यह महिला सिपाही नालंदा जिले के दीपपुर थाना इलाके की रहने वाली (Female constable Neha Bharti wrote suicide note…took poison) है।

- Advertisement -

वर्तमान में वो मुजफ्फरपुर में बेला थाना में कार्यरत है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसके साथियों ने उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि छुट्टी नहीं मिलने से वह नाराज और परेशान भी थी।

- Advertisement -

इसी गुस्से में उसने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। फिलहाल उसका इलाज किया जा रहा है। मौके से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उसने बेला थाना प्रभारी हरेंद्र तिवारी के कारण आत्महत्या करने की बात कही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Mobile Alert India: क्या आपके फोन पर भी आया सायरन वाला मैसेज? घबराएं नहीं, सरकार ने बताई वजह

घटना की सूचना मिलने पर नेहा का छोटा भाई निशांत एसकेएमसीएच पहुंचा। उसने कहा कि पिछले कुछ दिनों से नेहा की मां की तबियत खराब थी। उसी के लिए वह छुट्टी लेना चाहती थी। कॉल करती तो रोने लगती थी।

बोली थी कि छुट्टी मिल नहीं पा रही है। वो बेला थाना में तैनात थी। थाना प्रभारी छुट्टी नहीं देते हैं। इस बात को लेकर महिला कांस्टेबल पिछले 10 दिनों से परेशान थी। अचानक कॉल आया कि नेहा के साथ घटना हो गया है। वो रात को ही घर से निकल गया था।

सुसाइड नोट में नेहा ने लिखा कि मैं नेहा भारती जब थाना गई तो थानाध्यक्ष से छुट्टी की मांग की तो मुझे धमकी देने लगे कि मैं छुट्टी नही दूंगा और तुम्हारा नौकरी भी फंसा दूंगा। ये बात बहुत बुरा तरीके का व्यवहार किया।

गाली गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जो की मैं सुन नही पाई। इसके ऊपर ये भी बोले थाना प्रभारी कि जहां जाना है जाओ, मेरा कुछ नही कर पाओगी। मेरा पहुंच बहुत ऊपर तक है, जिससे मैं बहुत डर गई।

यह भी पढ़ें:  Begusarai News: बेगूसराय में Murder सड़क किनारे बाइक, सिर में गोली से लथपथ लाश, दोस्त की ससुराल से लौट रहे युवक की हत्या

मैं अपने आप को मार डालने का उपाय करने जा रही हूं। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि इसमें मेरे परिवार या दोस्त या कोई सगे संबंधी का हाथ नहीं है। बेला थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार तिवारी के कारण मैं आत्महत्या का कदम उठाने जा रही हूं। इस मामले को लेकर एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है. लाइन डीएसपी मामले की जांच करेंगे और हर बिन्दुओं पर पड़ताल की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर सामाजिक सुधार: नशामुक्ति और दहेज प्रथा उन्मूलन पर धर्मगुरुओं की बड़ी पहल

भागलपुर सामाजिक सुधार: भागलपुर में एक बड़ी पहल देखने को मिली है। समाज में...

Darbhanga News: दरभंगा में भोज से लौट रहे मुखिया पति पर जानलेवा हमला, रंगदारी न देने पर पिस्टल की बट से फोड़ा सिर, हालत...

मुखिया पति पर हमला: बिहार के दरभंगा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया...

Buxar Family Dispute: बक्सर में मां पर बेटे-बहू ने किया हमला, सास-बहू दोनों ने लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज

Buxar Family Dispute: बिहार के बक्सर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक...