spot_img

Darbhanga News: दरभंगा के एनएच, एसएच समेत सभी ‘ब्लैक स्पॉट’ सड़कें होंगी चिह्नित, चालकों के लिए सीटबेल्ट अनिवार्य, पढ़िए -प्रशासन की सख्ती और शिकंजा!

spot_img
- Advertisement -

सड़क सुरक्षा: बिहार में सड़क हादसों को कम करने के लिए सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कमर कस ली है। हाल ही में हुई बैठक में उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि नियमों का पालन सख्ती से हो और जागरूकता अभियान तेज किया जाए। आखिर क्या हैं ये निर्देश और कैसे होगा इनका पालन?

- Advertisement -

दरभंगा समाहरणालय स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर की अध्यक्षता में संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शनिवार को संपन्न हुई। इस बैठक में राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशिला गुप्ता, केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, बेनीपुर विधायक डॉ. अजय चौधरी, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी के साथ-साथ जिला पदाधिकारी कौशल किशोर, पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ रेड्डी, जिला यातायात पुलिस उपाधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला मोटरयान निरीक्षक, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, पथ निर्माण विभाग, राष्ट्रीय उच्च पथ निर्माण विभाग, राज्य उच्च पथ निर्माण विभाग सहित सड़क सुरक्षा समिति से जुड़े जिले भर के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिला पदाधिकारी ने सांसद डॉ. ठाकुर का पाग, अंगवस्त्र तथा पौधे देकर सम्मानित किया, जबकि अन्य अधिकारियों द्वारा सभी माननीय जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

- Advertisement -

सड़क सुरक्षा बैठक में सांसद के अहम निर्देश

सांसद डॉ. ठाकुर ने बैठक में पूर्व की बैठकों में लिए गए अधिकांश प्रस्तावों के अनुपालन में संबंधित अधिकारियों की तत्परता पर पूरी तरह से संवेदनशील होने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को सरकारी सहायता के मुद्दे पर जिला प्रशासन की तत्परता संतोषजनक है, लेकिन इसमें और व्यावहारिकता लाने की आवश्यकता है ताकि घटना के एक सप्ताह से पंद्रह दिनों में परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जा सके। सांसद डॉ. ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जागरूकता अभियान को चौक-चौराहों के साथ शैक्षणिक संस्थानों में बैनर-होल्डिंग लगाकर तेज किया जाए। साथ ही, शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक वाहन चेकिंग में तेजी लाएं तथा दोपहिया चालकों के लिए हेलमेट और चार पहिया वाहनों के लिए सीटबेल्ट को अनिवार्य करें। नशे में वाहन चलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में बैंक से लौट रही महिला से लूटे गए 2 लाख कटिहार से बरामद, आरोपी फरार!

सांसद डॉ. ठाकुर ने सभी एनएच, एसएच, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, नगर निगम सहित सभी सड़कों में दुर्घटना होने वाले ‘ब्लैक स्पॉट’ वाले जगहों को चिह्नित कर वहां प्रतीक चिन्ह इंगित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर, स्कूल, सघन बस्ती को छोड़कर अन्य सभी जगहों से सड़कों पर मौजूद अनावश्यक ब्रेकर को तत्काल हटाने की पहल तेज करने को कहा। उन्होंने पथ निर्माण विभाग, राज्य उच्च पथ तथा राष्ट्रीय उच्च पथ पर 24 घंटे एंबुलेंस की तैनाती का निर्देश देते हुए कहा कि इससे सड़कों पर वाहन दुर्घटना से होने वाली मृत्यु में कमी आएगी। सांसद डॉ. ठाकुर ने दुर्घटना के लिए चिह्नित क्षेत्रों में सड़कों को हर हाल में ‘मोटरेबल’ बनाने तथा संध्या समय के बाद पुलिस की गश्त लगातार चलाने का निर्देश दिया। इसके माध्यम से सड़क दुर्घटना में घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाने की तत्परता रहेगी। उन्होंने टोल प्लाजा के हर सीमित दूरी पर ट्रामा सेंटर या स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को संवेदनशीलता से पहल करने के निर्देश दिए।

दुर्घटना रोकने के लिए महत्वपूर्ण उपाय

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों एवं सड़क सुरक्षा मानकों के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई और सड़क दुर्घटनाओं के प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने हेतु उपस्थित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। सांसद डॉ. ठाकुर ने अधिकारियों से एनएच तथा एसएच पर प्रति पांच किलोमीटर पर सड़क सुरक्षा से सम्बंधित बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने, पर्याप्त रूप से पुलिस सहायता गाड़ी, एंबुलेंस तथा अग्निशमन की मौजूदगी पर जोर देते हुए कहा कि वाहन दुर्घटना में कमी लाने के लिए सभी उपाय करें। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

अन्य जनहितैषी निर्देश और भविष्य की योजना

सांसद डॉ. ठाकुर ने लहेरियासराय से सिमरी के बीच गश्त बढ़ाने, दोनार से कुशेश्वरस्थान तक जाने वाली वाहनों के कारण लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए यातायात प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था करने, जिले में स्वीकृत तथा नए थाना के लिए पहल करने, सभी निर्माणाधीन आरओबी (ROB) पर ट्रैफिक सिस्टम शुरू करने, दिल्ली मोड़ से एयरपोर्ट तथा विश्वविद्यालय एवं महिला महाविद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था करने, शहर में उर्दू बाजार की सड़कों पर ऑटो तथा ई-रिक्शा वाहन का परिचालन शुरू करने, भीषण गर्मी को देखते हुए बस स्टैंड तथा ऑटो स्टैंड में पेयजल एवं प्याऊ की व्यवस्था करने जैसे महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बैठक के निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित करें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: JCB के गड्ढे में Drowning दो मासूम भाइयों की डूबने से मौत

Madhubani Drowning: बिहार के मधुबनी से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहाँ...

Darbhanga News: सरकारी योजनाएं, वार्षिक आम सभा, वंचितों को मिला योजनाओं का लाभ लेने का मार्गदर्शन

सरकारी योजनाएं: जाले के काजी अहमद कॉलेज मोड़ पर एक महत्वपूर्ण वार्षिक आम सभा...

Darbhanga News: जाले में ‘Census’ का काम शुरू, शिक्षकों को मटेरियल की कमी; जानें क्या है ताजा अपडेट

Census: जाले प्रखंड में जनगणना का काम शुरू हो गया है, लेकिन इसके साथ...

Darbhanga News: दरभंगा ट्रैफिक सुधरेगा, SSP जगुनाथ रेड्डी ने कसी पुलिस की नकेल, पढ़िए 8 बड़े पॉइंट, क्या मिलेगा जनता को फायदा

दरभंगा ट्रैफिक मीटिंग: दरभंगा में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और सड़क हादसों पर लगाम लगाने...