spot_img

Buxar Family Dispute: बक्सर में मां पर बेटे-बहू ने किया हमला, सास-बहू दोनों ने लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज

spot_img
- Advertisement -

Buxar Family Dispute: बिहार के बक्सर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक 60 वर्षीय बुजुर्ग मां ने अपने छोटे बेटे और बहू पर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं, बहू ने भी अपने देवरों पर पति के साथ मारपीट और सोने की चेन छीनने जैसे गंभीर इल्जाम लगाए हैं। इस पूरे मामले ने एक गहरे पारिवारिक कलह को उजागर किया है।

- Advertisement -

सास का आरोप: बेटे-बहू ने गला दबाकर मारने की कोशिश की

नगर थाना क्षेत्र के आईटीआई के नजदीक सैनिक कॉलोनी में रहने वाली 60 वर्षीय कृष्णा देवी ने लिखित शिकायत में बताया है कि उनके छोटे बेटे प्रशांत कुमार पाण्डेय और बहू कंचन पाण्डेय ने मिलकर उन्हें बेरहमी से पीटा। उन्होंने आरोप लगाया कि लाठी-डंडों से वार कर उनका बायां पैर का अंगूठा तोड़ दिया गया और दाहिना हाथ जख्मी कर दिया गया। जब उनके दूसरे बेटे गगन पाण्डेय और मार्कंडेय पाण्डेय उन्हें बचाने आए, तो उन पर भी हमला किया गया। कृष्णा देवी ने यह भी दावा किया है कि उनके छोटे बेटे प्रशांत ने गला दबाकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

Buxar Family Dispute: बहू के भी गंभीर आरोप

दूसरी ओर, बहू कंचन कुमारी ने भी थाने में एक आवेदन दिया है, जिसमें उन्होंने अपने देवर मार्कंडेय और गगन पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। कंचन के अनुसार, दोनों भसुरों ने उसके पति प्रशांत पाण्डेय पर नुकीली चीज और डंडे से हमला किया, जिससे उनके पति का बायां हाथ का अंगूठा टूट गया और कोहनी के पास गहरा जख्म हो गया। बहू ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति का गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की गई। जब वह पति को बचाने दौड़ीं, तो उनसे छेड़खानी की गई और गले से 10 ग्राम की सोने की सिकड़ी छीन ली गई। उनकी पीठ पर डंडे से वार किया गया। घायल पति की हालत इतनी गंभीर बताई जा रही है कि सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Road Accident: बक्सर में भीषण हादसा, घंटों सड़क पर पड़ा रहा युवक, फिर मॉर्निंग वॉक में क्या हुआ!

कंचन ने अपने आवेदन में बताया कि यह पहली बार नहीं है। उनके देवर पहले भी मारपीट और धमकी देते रहे हैं। इसे लेकर न्यायालय में दो बार सनहा भी दर्ज कराया जा चुका है। वे गलत तरीके से फंसाकर उनके पति को सरकारी नौकरी से हटवाने की धमकी भी देते रहते हैं। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

पुलिस ने दर्ज की दोनों पक्षों की FIR

नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने इस Buxar Family Dispute पर जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह मामला गंभीर और पारिवारिक कलह से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna News: पटना में CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल से मामूली राहत, नया स्टेशन भी खुला

CNG Price Hike: पटना वासियों के लिए एक तरफ राहत तो दूसरी तरफ महंगाई...

Sasaram News : सासाराम में भयानक Fair Accident: लंदन थीम मेले में विशालकाय झूला टूटा, 10 से अधिक लोग गंभीर, आयोजक फरार

सासाराम में भयानक Fair Accident: मेले में झूला टूटकर गिरा, 10 से अधिक घायल,...

Bihar News: बिहार CM सम्राट चौधरी ने बांटे जिलों के ‘माई-बाप’, जानें किसे कहां का प्रभार, देखें पूरी लिस्ट… कौन बने कहां के जिला...

बिहार कैबिनेट मंत्री: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के करीब एक हफ्ते बाद मुख्यमंत्री सम्राट...

मोतिहारी में विष्णु महायज्ञ का विसर्जन, ड्रोन से निगरानी, पुलिस छावनी में तब्दील रहा गांव

मोतिहारी विसर्जन: पूर्वी चंपारण के ढाका प्रखंड अंतर्गत भंडार गांव में आयोजित विष्णु महायज्ञ...