spot_img

दरभंगा में आम लोगों की समस्या सुननें, उसका समाधान करने निकल पड़ी बाइक सवार पुलिसकर्मियों की टोली…

spot_img
- Advertisement -

संजय कुमार राय, दरभंगा देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आईजी ललन मोहन प्रसाद ने मोटरसाइकिल पर सवार पुलिसकर्मियों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

- Advertisement -

यह पुलिस कर्मी अपने-अपने इलाके में लोगों के द्वार तक पहुंचकर उनसे बात करेंगे। उनकी समस्या सुनेंगे। और, समाधान करेंगे। डीजीपी आर एस भट्ठी के निर्देश पर पूरे बिहार में यह कार्यक्रम आयोजित की गई।

- Advertisement -

डीजीपी खुद सुबह के नौ बजे हरी झंडी दिखाकर पुलिसकर्मियों को रवाना किया। दरभंगा आईजी ने एक बजे झंडा दिखाकर सभी पुलिसकर्मियों को अपने-अपने इलाके में जन-जन तक पहुंचने का निर्देश दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सरकारी योजनाएं, वार्षिक आम सभा, वंचितों को मिला योजनाओं का लाभ लेने का मार्गदर्शन

27 फरवरी को पुलिस सप्ताह दिवस मनाने को लेकर डीजीपी आरएस भट्टी ने नया कार्यक्रम शुरू किया है। उनके संदेश से साफ हैं कि पुलिस आपके द्वार पर आकर आपसे हाल-चाल पूछेगी। और आपसे सुझाव भी मांगेगी। यही नहीं, आपके समस्याओं का समाधान भी करेगी।

डीजीपी आरएस भट्टी ने आमजन की हित को देखते हुये जन-जन की ओर बढ़ते कदम का नाम दिया हैं। मोटरसाइकिल पर डयूटी में तैनात कर्मी बीस फरवरी से ही यह कदम उठाया हैं। शहर के सभी वार्डों समेत गांव तक यह अभियान चलाया जाएगा।

यही नहीं, डीजीपी ने यह भी कहा कि पुलिस दिवस के दिन सभी पुलिसकर्मी अपनी स्वेच्छा से रक्त दान करेंगे। उक्त ब्लड को सरकारी ब्लड बैंक में रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर आमजन को उपलब्ध कराया जाएगा।

डीजीपी श्री भट्टी ने कहा कि जिस तरह अपराधियों को दौड़ाना जरूरी है, उसी तरह आम जन तक पहुंच बनाना जरूरी हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से आमजनों से भी अपील की है कि इस अभियान से लोग जुड़ें। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार पुलिस अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था संधारण में बेहतर काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में भोज से लौट रहे मुखिया पति पर जानलेवा हमला, रंगदारी न देने पर पिस्टल की बट से फोड़ा सिर, हालत गंभीर

इस मौके पर दरभंगा क्षेत्र के आईजी के अलावे एसएसपी अवकाश कुमार, सिटी एसपी सागर कुमार, ट्रैफिक डीएसपी बिरजू पासवान समेत सभी थाना के थानाध्यक्ष एवं पुलिसकर्मी मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना नीट केस: जांच में सुस्ती, आरोपी को जमानत, पीड़िता की मां की बिगड़ी तबीयत… क्या कर रही CBI?

पटना नीट केस: पटना में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की मौत...

Bihar News: बिहार में कुकिंग कोयला के थोक विक्रेता बनने का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन!

कुकिंग कोयला बिहार: अगर आप बिहार में अपना व्यवसाय बढ़ाना चाहते हैं या नए...

Darbhanga News: दरभंगा में Mobile Network Problem बिजली गुल होते ही गायब हो जाता है Airtel का नेटवर्क, उपभोक्ता परेशान

Mobile Network Problem: दरभंगा में अगर आप मोबाइल उपभोक्ता हैं और बिजली कटते ही...