spot_img

JDU से जुदा हुए उपेंद्र कुशवाहा, बनायी नई पार्टी “राष्ट्रीय लोक जनता दल

spot_img
- Advertisement -

पिछले कई दिनों से नीतीश कुमार से नाराज चल रहे उपेंद्र कुशवाहा ने आखिरकार अपनी भड़ास निकालते हुए सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेस करके अपनी नई पार्टी का एलान कर ही दिया।

- Advertisement -

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वे आज से नई राजनीतिक पारी शुरू कर रहे हैं। कुशवाहा ने कहा कि जदयू में आज बहुत बेचैनी है। बिहार को खौफनाक मंजर से बाहर निकालने में नीतीश कुमार ने पूरी ताकत लगा दी। बिहार बाहर आया। लोगों में अमन शांति कायम हुआ। लेकिन उन्होंने अंत में बुरा कर दिया।

- Advertisement -

कुशवाहा ने अपनी पार्टी का नाम राष्ट्रीय लोक जनता दल रखा है। साथ ही कुशवाहा ने जेडीयू के सभी पदों से भी इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले कुशवाहा ने कहा कि 2 साल पहले जदयू में आया था। लेकिन अब नई राजनीतिक पारी शुरू कर रहा हूं. 2005 के बाद नीतीश विरासत को आगे बढ़ा रहे थे। उन्होंने शासन में अच्छे से काम किया।लेकिन उन्होंने अंत में बुरा कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Metro: CM सम्राट का सख्त निर्देश, निर्माण में लाएं तेजी; सैटेलाइट टाउनशिप पर भी बड़ा अपडेट, जेपी गंगा पथ को मिलेगा नया लुक

बिहार में फिर से महागठबंधन की सरकार बनन के बाद से ही उपेंद्र कुशवाहा जेडीयू में नाराज चल रहे थे। दरअसल उन्हें उम्मीद थी कि नीतीश सरकार में उन्हें मंत्री पद मिलेगा या उन्हें डिप्टी सीएम का पद दिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, कैबिनेट विस्तार के बाद भी उन्हें कोई जगह नहीं मिली। इसके बाद से ही उनकी नाराजगी और बढ़ गयी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना नीट केस: जांच में सुस्ती, आरोपी को जमानत, पीड़िता की मां की बिगड़ी तबीयत… क्या कर रही CBI?

पटना नीट केस: पटना में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की मौत...

Bihar News: बिहार में कुकिंग कोयला के थोक विक्रेता बनने का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन!

कुकिंग कोयला बिहार: अगर आप बिहार में अपना व्यवसाय बढ़ाना चाहते हैं या नए...

Darbhanga News: दरभंगा में Mobile Network Problem बिजली गुल होते ही गायब हो जाता है Airtel का नेटवर्क, उपभोक्ता परेशान

Mobile Network Problem: दरभंगा में अगर आप मोबाइल उपभोक्ता हैं और बिजली कटते ही...