spot_img

दरभंगा के DM Rajeev Roshan बन गए शिक्षक, पहुंच गए नवम वर्ग में, फिर बच्चों को पढ़ाया, Physics के छात्रों और शिक्षकों से पूछे कई सवाल

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा,  देशज टाइम्स। जिलाधिकारी राजीव रौशन ने आज गौड़ाबौराम प्रखंड के आसी पंचायत का भ्रमण कर वहां संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम श्री रौशन पूरी तरह शिक्षक की भूमिका में नजर आए। छात्रों के वर्ग में गए। उनसे सवाल पूछा। साथ ही शिक्षकों से भी भौतिकी के कई सवाल पूछते हुए डीएम श्री रौशन ने सबका दिल जीत लिया। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा के किसानों के लिए खुशखबरी! बरसों से ठप कॉपरेटिव बैंक फिर होगा चालू!

जिलाधिकारी श्री रौशन सबसे पहले गौड़ाबौराम के पुराने पंचायत भवन पहुंचे। पंचायत भवन का निरीक्षण कर उच्च विद्यालय, आसी पहुंचे, जहां जिलाधिकारी ने स्वयं वर्ग-09 के बच्चों को पढ़ाया। फिज़िक्स विषय से संबंधित चल रहे क्लास में जाकर उन्होंने संबंधित शिक्षक एवं बच्चों से कई प्रश्न किये तथा आवश्यक निर्देश दिये।

- Advertisement -

इसके बाद उन्होंने आसी पंचायत के जन वितरण प्रणाली की दुकान की जांच की। वहां माप-तोल उपकरण एवं भंडार पंजी का अवलोकन किया गया। इसके साथ ही उन्होंने वहां उपस्थित लोगों की शिकायत पत्र को भी लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Murder Case: सलमान की हत्या के 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इसके उपरांत उन्होंने आसी पंचायत में मनरेगा के अंतर्गत 3 लाख 72 हजार रुपये की लागत से बने पी.सी.सी सड़क का निरीक्षण किया और पी.सी.सी. के बगल में खाली जमीन को भी मिट्टी से भरवाने के निर्देश संबंधित को दिए।

भ्रमण के दौरान गौड़ाबौराम के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी तथा आसी पंचायत के मुखिया शिव शंकर मिश्र उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Araria News: अररिया में NEET UG 2026 शांतिपूर्ण संपन्न: DM-SP ने खुद किया निरीक्षण, जानें पूरी खबर

NEET UG 2026: बिहार के अररिया जिले से उन लाखों छात्रों के लिए राहत...

Bihar Politics: बिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट चौधरी-चिराग पासवान की दिल्ली में मुलाकात, क्या बन गई बात? पढ़िए बैठक का छिपा एजेंडा!

बिहार कैबिनेट विस्तार: बिहार की सियासत में हलचल मचाने वाली एक बड़ी खबर सामने...

Darbhanga News: बेटी की शादी के लिए रखे लाखों के जेवर और कैश उड़े, बड़ी House Theft पढ़िए 9 प्वाइंट में!

House Theft: बेटी की शादी की खुशियाँ फीकी पड़ गईं, जब चोरों ने सूने...