spot_img

बिहार के 500 थानों में खुलेगा महिला हेल्प डेस्क, पुलिस तक सीधी बात रखने में मिलेंगी काफी सहूलियत

spot_img
- Advertisement -

बिहार में बेहतर पुलिसिंग की कवायद काफी तेज है। जनता और पुलिस के बीच खास और दो टूक रिश्ते की बुनियाद रखने की कसरत के बीच पुलिस सप्ताह चल रहा है। यह 27 फरवरी तक चलेगा। इस बीच एक बड़ी खबर यह है कि बिहार के पांच सौ थानों में महिला हेल्प डेस्क शुरू होने जा रहा है। इससे महिलाओं को अपनी बात पुलिस तक रखने में कोई झंझट नहीं होगी। सीएम नीतीश कुमार इसका उद्घाटन करेंगे। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  रोहतास सड़क हादसा: बरातियों को कुचलकर भागा कंटेनर, NH-319 पर 5 की मौत, 10 घायल

जानकारी के अनुसार, बिहार में अब महिलाएं आसानी से अपने नजदीकी किसी भी थाने में जाकर अपने महिला अधिकारी या सिपाही से अपनी समस्याओं को अवगत करवा सकती हैं। महिलाओं के साथ अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ आगे बढ़ता बिहार अब महिला पुलिस की संख्या के मामले में देशभर का अग्रणी राज्य बनेगा। अब हर थाने में महिला हेल्प डेस्क के साथ महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

- Advertisement -

एडीजी (कमजोर वर्ग) आर मलार बिजी ने बताया कि महिलाएं पुलिस में आ रही है। महिलाएं सशक्त हो रही है, महिला सिपाही दूसरी महिलाओं को सशक्त करेंगी। महिलाएं निर्भिक होकर अपनी समस्या को बता सकेंगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: राबड़ी देवी को 10 Circular Road बंगला खाली करने का अंतिम अल्टीमेटम, पढ़िए सम्राट चौधरी की सख्ती V/s नीतीश की नरमी, अल्टीमेटम और हाय री गर्मी!

उन्होंने कहा कि जिले में उपलब्ध बल के अनुसार सभी थानों में इसके लिए एक-एक महिला जवान को तैनाती की जाएगी। उस महिला सिपाही का प्रशिक्षण भी करवाया जाएगा। कानून के बारे में उन्हें जानकारी दी जाएगी, ताकि आने वाले पीड़ित महिलाओं की मदद की जा सके।

उन्होंने कहा कि हर जिले में महिला थाना होने के बावजूद भी हर थाने में महिला डेस्क बनाने का मकसद है कि हर जिले में एक ही महिला थाना है। जहां महिलाओं को जाने-आने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर में बड़ा ‘हाईकोर्ट जज घोटाला’: 20 लाख की ठगी, ADTO की शिकायत पर FIR

हाईकोर्ट जज घोटाला: बिहार में जालसाजों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि...

Sasaram Crime: सासाराम में खूनी खेल, तिलक से लौट रहे भाइयों को चाकुओं गोद डाला, एक की मौत, दूसरा जिंदगी की रहम पर!

Bihar Crime: बिहार के सासाराम में आपसी रंजिश ने ऐसी खूनी पटकथा लिखी कि...