spot_img

मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के चक्के में लगी आग

spot_img
- Advertisement -

दीपक कुमार, देशज टाइम्स। मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर गुवाहाटी से जम्मूतवी जा रही 15653 अप अमरनाथ एक्सप्रेस कोहड़ा नदी पुल संख्या 248 के समीप गुरुवार को ब्रेक जाम होने के कारण बर्निग ट्रेन बनने से बच गई। स्टेशन अधीक्षक मुंद्रिका सिंह ने बताया कि हमारे यहां थ्रू आन अमरनाथ एक्सप्रेस पास की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर गुवाहाटी से जम्मूतवी जा रही 15653 अप अमरनाथ एक्सप्रेस मझौलिया प्रखंड के कोहड़ा नदी पुल संख्या 248 के समीप गुरुवार की सुबह 9:35 बजे बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। ब्रेक जाम होने के कारण ट्रेन के पहिए से धुंआ और चिंगारी निकलने लगी थी।

- Advertisement -

मझौलिया रेलवे स्टेशन से आधा किमी पहले ही जनरल बोगी के नीचे धुंआ व आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। धुंआ स्लीपर बोगी से सटी चार नम्बर सामान्य बोगी से उठ रहा था। हवा के दबाव से उठ रहा धुंआ तेजी से बोगियों के अंदर पहुंचा तो यात्री घबराकर चिल्लाने लगे और अफरातफरी मच गई। इस दौरान कई यात्री ट्रेन रुकते ही कूदकर नीचे उतर गए। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffurpur Big News मुजफ्फरपुर NH-28 पर भीषण हादसा, कंटेनर से भिड़ी कार, चार लोगों की दर्दनाक मौत

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर–नरकटियागंज रेलखंड पर लगभग 20 दिन पहले मोहद्दीपुर रेलवे गुमटी के समीप सत्याग्रह एक्सप्रेस दो भागों में बंटी हुई थी। हालांकि रेलवे अधिकारी इस घटना को सामान्य बता रहे हैं, लेकिन जिस तरीके से आग की लपटें दिखी और धुआं उठा उससे ट्रेन में सवार यात्री किसी बड़ी अनहोनी की आशंका लिए डर गए थे।

धुंआ स्लीपर बोगी से सटे चार नम्बर सामान्य बोगी से उठती प्रतीत हो रही थी। यात्रियों का शोरगुल सुनकर ट्रेन रोकी गई। गार्ड व चालक द्वारा बोगियों का अवलोकन कर अग्निशमन यंत्र से ब्रेक शू में लगी आग पर नियंत्रण किया। करीब आधा घंटा बाद जब आग से गर्म हुए पहियों के ठंडे हुए तो ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।

लिहाजा मझौलिया रेलवे स्टेशन से पहले जेनरल बोगी के नीचे धुंआ व आग की लपटें निकलने लगी। आग से उठ रहा तेज धुंआ बोगियों के अंदर पहुंचा तो यात्री घबराकर चिल्लाने लगे। अफरातफरी का माहौल मच गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर में बड़ा ‘हाईकोर्ट जज घोटाला’: 20 लाख की ठगी, ADTO की शिकायत पर FIR

हाईकोर्ट जज घोटाला: बिहार में जालसाजों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि...

Sasaram Crime: सासाराम में खूनी खेल, तिलक से लौट रहे भाइयों को चाकुओं गोद डाला, एक की मौत, दूसरा जिंदगी की रहम पर!

Bihar Crime: बिहार के सासाराम में आपसी रंजिश ने ऐसी खूनी पटकथा लिखी कि...