spot_img

कोल्ड स्टोरेज का बॉयलर फटने से मकान का लिंटर गिरा, 5 लोगों की मौत, 50-60 लोगों के दबने की आशंका

spot_img
- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कोल्ड स्टोरेज का बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर फटने से कोल्ड स्टोरेज का लेंटर गिर गया है। मलबे के नीचे दो दर्जन से ज्यादा लोग दबे हुए हैं। हादसे में पांच लोगों के मौत की जानकारी सामने आई है। मामला दौराला थाना क्षेत्र का है। पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। यह कोल्ड स्टोरेज बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह का है। चंद्रवीर सिंह वर्तमान में सपा-आरएलडी गठबंधन में शामिल हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दौराला थाना क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज का बॉयलर फटने से मकान का लिंटर गिर गया। इसके चलते मलबे में दबकर अब तक पांच लोगों की मौत की सूचना है। मलबे में दबकर अब तक पांच लोगों की मौत की सूचना है। वहीं, 50-60 लोगों के दबे होने की संभावना जतायी जा रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,जनपद में शुक्रवार दोपहर को एक कोल्ड स्टोर में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इससे कोल्ड स्टोरेज की छत उड़ गई। जिसमें बड़ी संख्या में मजदूर दब गए। इस हादसे में अभी तक पांच लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच कर राहत कार्यों में जुटे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Kaimur News: कैमूर में नहर किनारे मिले दो बोरियों में बंद मिली महिला - पुरुष की सिर कटी लाशें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए और घायलों का समुचित उपचार कराने को कहा है।

मेरठ जनपद के दौराला क्षेत्र में जनशक्ति कोल्ड स्टोर में शुक्रवार को बॉयलर फटने से गैस रिसाव हुआ और छत पूरी तरह से उड़ गई। छत के मलबे में लगभग 50 मजदूरों के दबने की आशंका है।

यह कोल्ड स्टोर सरधना से बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह का बताया जा रहा है। कुछ मजदूर छत और दीवार के मलबे में दबे हुए हैं तो कई मजदूर गैस रिसाव से बेहोश बताए जा रहे हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंच गई।

डीएम दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एडीएम सिटी दिवाकर सिंह, एसपी सिटी पीयूष सिंह, सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य शुरू कराए। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान, सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar DA Hike: 9 लाख कर्मचारियों-पेंशनभोगियों को मिलेगी बड़ी राहत, 2% बढ़ेगा महंगाई भत्ता!

अधिकारियों के निर्देश पर घायलों को मलबे से निकाल कर अस्पतालों में भेजा जा रहा है। जेसीबी के जरिए मलबे को हटाया जा रहा है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने अभी तक इस हादसे में चार लोगों के मरने की पुष्टि की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Education News: बिहार जनगणना ड्यूटी में शिक्षकों की परेशानी बढ़ी, अब स्कूल के बाद ही करना होगा सर्वे, जानें नया आदेश

शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी: बिहार में अब शिक्षकों को पढ़ाने के साथ-साथ जनगणना का...

Jamui News: वंदे भारत एक्सप्रेस का जमुई में नया स्टॉपेज: यात्रियों को मिली बड़ी राहत, जानें नया टाइम टेबल

वंदे भारत एक्सप्रेस: बिहार के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! दानापुर रेल...

Bihar News: पटना पुलिस रिश्वत: जानीपुर थाने का अपर थानाध्यक्ष ₹1 लाख घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पटना पुलिस रिश्वत: बिहार में भ्रष्ट अफसरों पर निगरानी विभाग का शिकंजा लगातार कसता...

Bhagalpur News: ‘विद्रोह खत्म’… तिलका मरा कहां है? | Deshaj Times Special Ep. 10 | कब मिलेगी बाबा Tilka Manjhi की आत्मा को शांति?

फांसी पर झूला शरीर, पर नहीं झुकी पहाड़ियां...माटी की दास्तान। भागलपुर। 13 जनवरी 1785...