
विद्युत कार्य प्रमंडल दरभंगा के कनीय अभियंता आलोक कुमार के साथ संवेदक के पुत्र द्वारा गाली गलौज करना भारी पर गया।अभियंता आलोक ने इस मामले में सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए लहेरियासराय थाने में एक प्राथमिकी(90/23) दर्ज कराया हैं इसमें संवेदक अती उल्लाह खान एवं उसके पुत्र जोहेब खान को नामजद अभियुक्त बनाया गया हैं ।
अभियंता आलोक कुमार ने संवेदक पुत्र जोहेब खान पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी में कहा हैं कि 23 फरवरी के संध्या में जोहेब आया और कहा कि ऑफिस बंद कीजिए।यही नहीं इतना कहते हुये मारपीट करने पर उतारू हो गया। संजोगबस उस समय कर्मचारी एवं अन्य संवेदक उपस्थित थे जो बीच-बचाव किया।
अन्यथा मेरे साथ अप्रिय घटना हो जाती क्योंकि धमकी देने वाले का अपराधिक इतिहास है वह चाकूबाजी के आरोप में जेल भी जा चुका है ।उन्होंने उन्होंने कहा कि जाते जाते जोहेब खान ने जान से मारने की धमकी भी दी ।
उक्त लड़का का पिता अती उल्लाह खान संवेदक है जिसका कार्य उनके पुत्र ही देख रेख करते हैं जो राज हाई स्कूल में बिजली का काम किया था जिसकी भुगतान के लिए कनीय अभियंता पर दबाव बना रहा था परंतु राशि नहीं आने के कारण भुगतान नहीं हुआ इस संदर्भ में प्राथमिकी की पुष्टि करते हुए लहेरियासराय थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष कमलेश ठाकुर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।






