spot_img

गायघाट की बेटी की कटरा-यजुआर में जहर देकर हत्या, पूर्व सरपंच संदेहास्पद मौत की जद में…आखिर जान से मारने की दी थी जो धमकी

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें : कटरा में महिला की संदेहास्पद मौत। मृतका के पिता ने थाने में दर्ज कराई एफआईआर। मारपीट कर खाने में जहर देकर मारने का लगाया आरोप, पुलिस कर रही हर कोण पर हत्या के आरोप की तहकीकात

- Advertisement -

दीपक कुमार, मुजफ्फरपुर, देशज टाइम्स। कटरा थाना क्षेत्र के यजुआर  में लगभग (30) वर्षीय महिला गीता देवी की मौत संदिग्धावस्था में होनेका मामला प्रकाश मेंआया है। स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसी एच भेज दिया।

- Advertisement -

मृतका के पिता मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत गायघाट थाना क्षेत्र के बठवाड़ा निवासी मुनेश्वर महतो ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने अपनी पुत्री को मारपीट कर खाना में जहर देकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffurpur News: गायघाट CHC जहां गंदगी, टपकती छत और नदारद स्टाफ ... ये तो रूटीन है साहब!

उन्होंने अपने आवेदन में मृतक के जेठानी रीना देवी व ससुर चुलाई महतो पर मारपीट कर खाना में जहर देकर मार देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि मृतक के ससुर ने अपनी पत्नी को कहा कि वह अगर झगड़ा करती है तो जान से मार दो।

वहीं, पूर्व सरपंच वैद्यनाथ महतो व संजय महतो के विरुद्ध आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी नतनी व नाती को भी जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि घटना की जानकारी किसी भी व्यक्ति को दी तो तुमलोगों को भी जान से मार देंगें।

मामले में थानाध्यक्ष दिलीप प्रसाद सिंह ने कहा कि  मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है। आरोपी को अविलंब गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: कमतौल को लगी जलजमाव की बीमारी, आखिर क्या है समस्या की जड़? कौन करेगा इलाज, कीचड़, गंदगी, व्यापार ठप!

कमतौल जलजमाव: बारिश ने दरभंगा के कमतौल और अहियारी नगर पंचायत में आम लोगों...

Darbhaga News: दरभंगा में मकानों का सर्वे शुरू, भविष्य की Kamtaul Census योजनाओं के लिए अहम

Kamtaul Census: दरभंगा के कमतौल-अहियारी नगर पंचायत में एक महत्वपूर्ण कार्य चल रहा है,...

Bihar News: बिहार के सरकारी दफ़्तर में अब ऑनलाइन मिलेगी छुट्टी, HRMS से पड़ेगा अवकाश आवेदन!

HRMS Bihar: बिहार में सरकारी कामकाज को और भी चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में...