spot_img

भगत सिंह और अंबेडकर की वारिस है भाकपा-माले, कुणाल ने कहा-BJP leader Sanjay Saraogi की धमकी वाली भाषा… हो कार्रवाई

spot_img
- Advertisement -

भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष से भाजपा नेता संजय सरावगी पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि संजय सरावगी की भाषा गाली-गलौज और धमकी की भाषा थी, जो लोकतांत्रिक मूल्यों व परंपरा के खिलाफ है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, विगत 1 मार्च को सदन के अंदर संजय सरावगी ने माले विधायक दल के नेता महबूब आलम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों की बौछार कर दी थी। उनकी भाषा पूरी तरह अमार्यदित थी। मुस्लिम समुदाय से आने के कारण उनको टारगेट किया गया।

- Advertisement -

भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा
भाकपा-माले भगत सिंह और अंबेडकर की वारिस है। इसे भाजपा को अच्छे से याद रखना चाहिए। बाबर, औरंगजेब और जिन्ना का नाम लेकर भाजपा दरअसल वोटों के सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का प्रयास कर रही है। इसे कभी नहीं होने दिया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Fraud Case: एनजीओ की आड़ में 3 करोड़ की ठगी, RLM नेता शेखपुरा से गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ले गई अपने साथ

हमारी पार्टी और हमारे नेता देश की गंगा-जमुनी तहजीब और साझी शहादत व साझी विरासत के वारिस हैं। हमारी परंपरा अशफाक और रामप्रसाद बिस्मिल की परंपरा है। भाजपा देश के इस मिजाज को नष्ट करने का काम कर रही है।

भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा, यह भाजपा को ख्याल रखना चाहिए कि विधायक दल के नेता महबूब आलम सभी धर्मों-जाति समुदाय के गरीबों-कमजोर व उत्पीड़ित समुदाय के नेता हैं। विगत विधानसभा चुनाव में इसी लोकप्रियता के आधार पर महबूब आलम ने पूरे राज्य में वोटों के सर्वाधिक अंतर से जीत हासिल की थी। देश के संविधान व लोकतंत्र को कुचल देने पर आमादा और कमजोर वर्गों-अल्पसंख्यकों के खिलाफ भाजपा के इस नफरत भरे अभियान का जवाब जनता 2024 के चुनाव में देगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: कमतौल को लगी जलजमाव की बीमारी, आखिर क्या है समस्या की जड़? कौन करेगा इलाज, कीचड़, गंदगी, व्यापार ठप!

कमतौल जलजमाव: बारिश ने दरभंगा के कमतौल और अहियारी नगर पंचायत में आम लोगों...

Darbhaga News: दरभंगा में मकानों का सर्वे शुरू, भविष्य की Kamtaul Census योजनाओं के लिए अहम

Kamtaul Census: दरभंगा के कमतौल-अहियारी नगर पंचायत में एक महत्वपूर्ण कार्य चल रहा है,...

Bihar News: बिहार के सरकारी दफ़्तर में अब ऑनलाइन मिलेगी छुट्टी, HRMS से पड़ेगा अवकाश आवेदन!

HRMS Bihar: बिहार में सरकारी कामकाज को और भी चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में...