होम News Apna Pradesh बिजली बिल वसूलने गए SDO शकील अहमद को मुखिया ने की जिंदा जलाने की कोशिश, गाड़ी फूंकी, लगा दी आग, जमकर पीटा

बिजली बिल वसूलने गए SDO शकील अहमद को मुखिया ने की जिंदा जलाने की कोशिश, गाड़ी फूंकी, लगा दी आग, जमकर पीटा

0
बिजली बिल वसूलने गए SDO शकील अहमद को मुखिया ने की जिंदा जलाने की कोशिश, गाड़ी फूंकी, लगा दी आग, जमकर पीटा
बिजली बिल वसूलने गए SDO शकील अहमद को मुखिया ने की जिंदा जलाने की कोशिश, गाड़ी फूंकी, लगा दी आग, जमकर पीटा

मामला यह है कि सीवान में बिजली विभाग के एसडीओ शकील अहमद (SDO Shakeel Ahmed Electricity Department) अपने दल-बल के साथ दरोंदा प्रखंड के चकरी गांव में बिजली बकाया वसूली के लिए गए थे, जहां पांडेयपुर पंचायत के मुखिया निरंजन सिंह ने अपने समर्थकों के साथ एसडीओ शकील अहमद पर जानलेवा हमला कर दिया। उनकी गाड़ी में आग लगा दी।

[the_ad id=”21939″]

इस हमले में शकील अहमद गंभीर रुप से घायल हो गए, जिनका प्राथमिक उपचार महाराजगंज पीएचसी में किया गया। लेकिन, गंभीर चोट होने की वजह से एसडीओ को इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, हमले के बाद बिजली एसडीओ की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया, घटना में एसडीओ की गाड़ी पूरी तरह जल गई।

[the_ad id=”21939″]

शकील अहमद महाराजगंज बिजली विभाग के एसडीओ हैं। उन्होंने बताया कि दरौंदा प्रखंड के चकरी गांव के मुखिया के एक निजी स्कूल में बिजली की चोरी की जा रही है। जब में स्कूल के कार्यालय में गया  तो उन पर मुखिया और उनके परिजनों ने जानलेवा हमला कर दिया। उसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उनके साथ गए कर्मियों ने उन्हें महाराजगंज पीएससी में उपचार के लिए ले गए, जहां से सीवान सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

[the_ad id=”21939″]

वहीं, मुखिया के समर्थकों ने एसडीओ की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। किसी तरह से जान बचाकर महाराजगंज बिजली विभाग के एसडीओ वहां से भागे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया है।

[the_ad id=”21939″]