spot_img

दरभंगा के बिरौल में सैकड़ों शिक्षक चलेंगे आंदोलन की राह, होली के बाद दिखेगा अख्तियार रुख

spot_img
- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। नवनियुक्त शिक्षकों के सेवा पुस्तिका संधारण में विभागीय उदासीनता से नाराज प्रखंड के सैकड़ों शिक्षक होली के बाद आंदोलन का रुख अख्तियार करेंगे।

- Advertisement -

इसकी विधिवत सूचना टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पोद्दार ने दी। उन्होंने बताया कि महीनों पहले सभी शिक्षकों की सेवा पुस्तिका बीआरसी में जमा ली गई थी, लेखन का कार्य भी किया जा रहा था।

- Advertisement -

परंतु, अचानक से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के बदल जाने से यह कार्य स्थिर पड़ गया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से इस संदर्भ में कई बार मौखिक एवं लिखित मांग की गई है, लेकिन अभी तक कोई फलाफल प्राप्त नहीं हो सका है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में Fake Aadhaar Card रैकेट का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, बायोमेट्रिक डिवाइस जब्त

इसलिए, अब मजबूर होकर प्रखंड के सैकड़ों शिक्षक आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे। वहीं जिला उपाध्यक्ष राशिद अनवर ने कहा की अगर एक सप्ताह के अंदर अंतर वेतन एवं अन्य प्रखंड स्तरीय समस्या का समाधान नहीं होगा तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: सीएम साइंस कॉलेज की कलमबंद हड़ताल खत्म, 20 मई को होगा जोरदार प्रदर्शन

Bihar University Strike: बिहार के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में कर्मचारियों की लंबित माँगें एक...

Munger News: गोदभराई: मुंगेर के आंगनबाड़ी केंद्र पर उत्सव सा माहौल, गर्भवती महिलाओं को दिए गए खास टिप्स

गोदभराई: मुंगेर के हवेली खड़गपुर नगर में आजकल त्योहार जैसा माहौल बना हुआ है।...