spot_img

JDU के 10 जिलों और नगरों में नए अध्यक्ष…Darbhanga समेत बिहार में सांगठनिक कसरत…देखें पूरी लिस्ट

spot_img
- Advertisement -
जेडीयू ने दरभंगा समेत बिहार के दस जिलों और नगरों में नए अध्यक्ष बनाएं हैं। इन नए अध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सोमवार को दस जिलों और नगरों के अध्यक्षों की सूची जारी की। पढ़िए पूरी खबर

उमेश कुशवाहा ने बताया कि जदयू के सांगठनिक चुनाव संपन्न होने के उपरान्त शेष रिक्त जिलों में जहां चुनाव प्रक्रिया संपन्न नहीं हो पाया था। उक्त जिला, नगर में निम्नलिखित को अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया जाता है।

- Advertisement -

जेडीयू ने बिहार में दरभंगा समेत दस जिलों और नगरों के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। पिछले साल जेडीयू ने सांगठनिक चुनाव कराए थे। जिन जिलों में किसी कारण से चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी, वहां अब पार्टी ने पदाधिकारियों को मनोनित किया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना नीट केस: जांच में सुस्ती, आरोपी को जमानत, पीड़िता की मां की बिगड़ी तबीयत... क्या कर रही CBI?

पूर्व मंत्री रमेश ऋषिदेव को मधेपुरा का जेडीयू अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रामबाबू कुशवाहा को मुजफ्फरपुर जिले की कमान मिली है। इसके अलावा नालंदा, रोहतास, शेखपुरा और औरंगाबाद जिलों के जेडीयू अध्यक्षों के नाम भी घोषित किए गए हैं।

- Advertisement -

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सोमवार को 10 जिलों और नगरों के अध्यक्षों की सूची जारी की। शेखपुरा से पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी, नालंदा से मो. अशरद, रोहतास से अजय कुशवाहा और औरंगाबाद से पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा जेडीयू ने बिहार के चार प्रमुख नगरों के अध्यक्षों के नाम भी घोषित किए हैं। मुजफ्फरपुर से अनुपम सिंह, दरभंगा से माधव झा, कटिहार से मुकेश कुमार और बेगूसराय से संजय सिंह को नगर अध्यक्ष बनाया गया है। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवमनोनित जिलाध्यक्षों और नगर अध्यक्षों को बधाई दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Araria News: अररिया में NEET UG 2026 शांतिपूर्ण संपन्न: DM-SP ने खुद किया निरीक्षण, जानें पूरी खबर

NEET UG 2026: बिहार के अररिया जिले से उन लाखों छात्रों के लिए राहत...

Bihar Politics: बिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट चौधरी-चिराग पासवान की दिल्ली में मुलाकात, क्या बन गई बात? पढ़िए बैठक का छिपा एजेंडा!

बिहार कैबिनेट विस्तार: बिहार की सियासत में हलचल मचाने वाली एक बड़ी खबर सामने...

Darbhanga News: बेटी की शादी के लिए रखे लाखों के जेवर और कैश उड़े, बड़ी House Theft पढ़िए 9 प्वाइंट में!

House Theft: बेटी की शादी की खुशियाँ फीकी पड़ गईं, जब चोरों ने सूने...