
दरभंगा, देशज टाइम्स। समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में पोषण अभियान को सफल बनाने को लेकर बैठक आयोजित की गयी।
आयोजित बैठक में 20 मार्च से 04 अप्रैल तक सभी प्रखंडों के सभी पंचायतों एवं सभी टोलों में चलाया जा रहा पोषण अभियान को सफल बनाने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारियों को दिया गया।
बैठक में नगर आयुक्त कुमार गौरव, अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा राजा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता,सहायक समाहर्ता सूर्य प्रताप सिंह, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, डीआरडीए निदेशक राहुल कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल संजीव कुमार कापर, अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर शंभु नाथ झा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस डॉ. रश्मि वर्मा, जिला योजना पदाधिकारी नवीन कुमार एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।





