spot_img

समस्तीपुर में किसान के घर अपराधियों का तांडव, ढाई लाख कैश समेत डेढ़ लाख के जेवरातों पर बोला धावा

spot_img
- Advertisement -

समस्तीपुर से बड़ी खबर है जहां एक किसान करीमनगर गांव के मो. शादाब के घर अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है। मामला, जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के करीमनगर गांव का है जहां, बीती रात करीब दो बजे अपराधियों ने एक किसान के घर में घुसकर ढाई लाख कैश समेत करीब डेढ़ लाख के गहने लूट लिए।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, इस दौरान अपराधियों ने मारपीट भी की। डर से लोगों ने गोदरेज की चाबी दे दी। अपराधियों ने गोदरेज में रखा ढाई लाख रुपये के अलावा करीब डेढ़ लाख रुपये का गहना आदि लेकर वहां से चलते बने। अपराधी पैदल ही आए थे और पैदल ही फरार हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Triple Murder Muzaffarpur: पति ही निकला पत्नी और दो बच्चों का हत्यारा, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा!

अपराधियों के जाने के बाद लोगों ने हल्ला मचाया तो आसपास के लोग भी जुट गए। बाद में घटना की जानकारी मोहिउद्दीन नगर थाने को दी गई। रात करीब तीन बजे मोहिउद्दीन नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। अपराधियों की उम्र 20 से 25 साल बताई गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अपराधियों की संख्या दो थी, जो घर में प्रवेश किए थे। हालांकि, बदमाशों की संख्या और अधिक होने की बात बताई गई है, जो घर के बाहर रहे होंगे। उधर, लूटपाट के दौरान प्रतिरोध करने पर बदमाशों ने घर के लोगों के साथ मारपीट भी की। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में करीमनगर गांव के मोहम्मद शादाब ने बताया, रात करीब दो बजे उनका किवाड़ पीटे जाने की आवाज सुनाई पड़ी। किवाड़ पीटे जाने की आवाज पर जब वह अपने दरवाजे पर निकले तो जिस व्यक्ति को उन्होंने देखा, उसमें से एक के हाथ में पिस्टल और दूसरे के हाथ में चाकू था।

यह भी पढ़ें:  Bihar Revenue Officers Suspension: बिहार में 47 अधिकारियों का निलंबन रद्द, सम्राट चौधरी ने पलटा विजय सिन्हा का फैसला, पढ़िए नूरा-कुश्ती...कब और क्यों हुआ था यह विवाद?

गेट खुलते ही दोनों ने मिलकर इन्हें कब्जे में ले लिया और घर के अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद बदमाशों ने हथियार के बल पर इनके भाभी का कमरा खुलवा लिया, कमरा खुलते ही बदमाश दोनों बच्चों को कब्जे में ले लिए और गोदरेज की चाबी देने की बात कही। जब उनकी भाभी की ओर से चाबी देने से इनकार किया तो उन्होंने उनके साथ भी मारपीट की।

मोहिउद्दीन नगर थाना अध्यक्ष उमेश कुमार पासवान ने बताया। घटना की जानकारी के बाद रात करीब तीन बजे मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया था। तब तक अपराधी वहां से फरार हो गए थे। पीड़ित द्वारा एक आवेदन दिया गया है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Araria News: अररिया में NEET UG 2026 शांतिपूर्ण संपन्न: DM-SP ने खुद किया निरीक्षण, जानें पूरी खबर

NEET UG 2026: बिहार के अररिया जिले से उन लाखों छात्रों के लिए राहत...

Bihar Politics: बिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट चौधरी-चिराग पासवान की दिल्ली में मुलाकात, क्या बन गई बात? पढ़िए बैठक का छिपा एजेंडा!

बिहार कैबिनेट विस्तार: बिहार की सियासत में हलचल मचाने वाली एक बड़ी खबर सामने...

Darbhanga News: बेटी की शादी के लिए रखे लाखों के जेवर और कैश उड़े, बड़ी House Theft पढ़िए 9 प्वाइंट में!

House Theft: बेटी की शादी की खुशियाँ फीकी पड़ गईं, जब चोरों ने सूने...