spot_img

सरपट रफ्तार पकड़ेगा अब Darbhanga : दरभंगा में 3 बाइपास सड़क निर्माण को मिली मंजूरी, Benipur और Baheri बाइपास बनने की कवायद शुरू

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। पथ निर्माण विभाग, बिहार सरकार ने दरभंगा के तीन बाइपास निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। बेनीपुर एवं बहेड़ी बाइपास के शीघ्र निर्माण को लेकर जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में बेनीपुर के विधायक विनय कुमार चौधरी की उपस्थिति में कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, बेनीपुर प्रमंडल एवं कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, दरभंगा प्रमंडल के साथ बैठक आयोजित की गयी।

- Advertisement -

बैठक में बताया गया कि बेनीपुर बाइपास की स्वीकृति वर्ष 2021 में मिली थी। लेकिन अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। इसके साथ ही वर्तमान में 100 करोड़ रूपए की लागत से बहेड़ी बाइपास की भी स्वीकृति मिल गयी है, जिस पर शीघ्र कार्य कराया जाना अपेक्षित है।

- Advertisement -

कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, बेनीपुर प्रमंडल ने बताया कि बेनीपुर के जरिसो से भरता चौक तक 5.5 किलोमीटर में बाइपास बनाया जाना है, जिसमें 01 किलोमीटर सड़क पथ निर्माण विभाग की एवं 4.5 किलोमीटर सड़क ग्रामीण कार्य विभाग की है, जिसमें ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से जनवरी 2023 में अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा की प्यार में धोखा और रिश्ते की खूनी बगावत की सुरसुरी...Love Marriage के बाद नाबालिग लापता!

इस सड़क में 425 डिसमिल जमीन का भू-अर्जन करना अपेक्षित है। इसमें 06 मौजा शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 03 मौजा में वर्तमान रैयत का नाम उपलब्ध है, 03 मौजा का सर्वे कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के अंदर सर्वे रिपोर्ट अंचलाधिकारी, बेनीपुर को उपलब्ध करा देने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद को जून के प्रथम सप्ताह तक भू-अर्जन के लिए अधिसूचना जारी कर देने और दिसंबर तक भू-अर्जन की प्रक्रिया पूरी कर लेने को निदेशित किया।

उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को इस कार्य को उच्च प्राथमिकता में रखने का निर्देश दिया। बहेड़ी बाइपास के संबंध में कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा की ओर से बताया गया कि 4.9 किलोमीटर में यह बाइपास बनाया जाना है। इसमें 1.5 किलोमीटर में ग्रामीण कार्य विभाग की सड़क है। वहीं, 3.4 किलोमीटर ग्रीन फील्ड पथ अंतर्गत पड़ रहा है।

जिलाधिकारी ने बहेड़ी बाइपास का एलाइनमेंट करवा लेने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया। उन्होंने भूमि सर्वें कर 15 मई 2023 तक अपना प्रतिवेदन जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को अगस्त तक अधिसूचना प्रकाशित कराने का निर्देश दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport: एयरपोर्ट के मुख्य गेट पर बनेगा आधुनिक यात्री शेड, होगा वाहन पार्किंग स्थल का आधुनिकीकरण

जानकारी के अनुसार, दोनों बाइपास के बन जाने से लंबी दूरी की गाड़ियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी परिवहन सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। बैठक की कार्यवाही धन्यवाद ज्ञापन के साथ समाप्त की गई।

बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, उप निदेशक, जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी सत्यम सहाय व अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: बांका रेफरल अस्पताल में ‘अस्पताल में लापरवाही’: बेड से गिरा घायल बुजुर्ग, परिजनों ने जमकर किया हंगामा

अस्पताल में लापरवाही: बिहार के बांका जिले के बौसी स्थित रेफरल अस्पताल में गुरुवार...

Munger News: मुंगेर मंडी भाव: सब्जियों से लेकर अनाज तक, जानिए क्या हैं आज के दाम?

Mandi Bhav: मुंगेर के बाजारों में खाद्यान्न की कीमतों को लेकर क्या है ताजा...

बिहार कैबिनेट: कौन हैं Darbhanga के मदन सहनी, जो नीतीश-सम्राट दोनों की सरकारों में बनते रहे मंत्री?

बिहार कैबिनेट: बिहार की राजनीति में कुछ नाम ऐसे होते हैं, जो हर सरकार...