spot_img

दरभंगा में B.Ed. Joint Entrance Examination 8 अप्रैल को, परीक्षार्थियों से लेकर दंडाधिकारियों तक के लिए DM Rajeev Roshan की आ गई Guideline

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। 08 अप्रैल (शनिवार) को 11:00 बजे पूर्वाह्न से 1:00 अपराह्न तक दरभंगा जिला मुख्यालय के कुल 45 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर दरभंगा प्रेक्षागृह में सभी केंद्राधीक्षकों और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों की ब्रीफिंग जिला दंडाधिकारी राजीव रौशन (DM Rajeev Roshan) ने करते हुए कई निर्देश (B.Ed. Joint Entrance Examination on 8th April) दिए।

- Advertisement -

ब्रीफिंग करते हुए उन्होंने (DM Rajeev Roshan) कहा कि परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त वीक्षक, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी भी मोबाइल फोन नहीं रखेंगे,अगर कहीं ऐसा पाया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

उन्होंने (DM Rajeev Roshan) कहा कि बीएड एंट्रेंस की परीक्षा संवेदनशील होती है, इस परीक्षा का छात्रों के बीच में करेज है, इसके माध्यम से वे शिक्षक बनने की पात्रता हासिल करते हैं। इसलिए परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के पूर्व परीक्षार्थियों का अच्छी तरह से फ़्रीक्सिंग की जाए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News बेनीपुर में खुला उत्पाद न्यायालय, मिथिलांचल के लाखों को मिलेगी बड़ी राहत; खत्म होगी दरभंगा की दौड़

उन्होंने (DM Rajeev Roshan) कहा कि किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स परीक्षा केंद्र में प्रवेश न करें यह सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही परीक्षार्थियों द्वारा लाए जाने वाले बैग एवं अन्य सामग्रियों के लिए पूर्व में ही स्थान चिन्हित कर लिया जाए और उनके बैग में सिलिप लगाकर चिन्हित कमरे में बंद कर दिया जाए और परीक्षा समाप्ति के बाद उन्हें उपलब्ध करा दिया जाए।

उन्होंने (DM Rajeev Roshan) कहा कि परीक्षा में इम्परसोनेशन की संभावना रहती है, किसी परीक्षार्थी के बदले अन्य परीक्षार्थी बैठ जाते हैं और वीक्षक पड़ताल नहीं करते हैं।

वीक्षकों एवं केन्द्राधीक्षक अपने परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र, उनके रोल नंबर एवं उनके फोटो को अच्छी तरह से पड़ताल कर लें। उन्होंने कहा कि एक कमरे में अधिक से अधिक 25 से 30 परीक्षार्थी रहते हैं। और, कोई वीक्षक 2 घंटे के बीच यह पड़ताल नहीं कर पाते हैं कि परीक्षार्थी के बदले कोई दूसरा व्यक्ति बैठकर परीक्षा दे रहा है, तो यह उनकी अक्षमता है, क्योंकि यह मुश्किल से 10 मिनट का काम है।

जिलाधिकारी (DM Rajeev Roshan) ने कहा कि वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति रेंडमाइजेशन के आधार पर ही किया जाएगा। साथ ही, यह सूचना उन्हें परीक्षा की तिथि को ही दी जाएगी। इसके पूर्व अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा राजा ने परीक्षा के लिए जारी दिशानिर्देश से सभी को अवगत कराया। कहा कि परीक्षार्थियों के प्रवेश के लिए 9:00 बजे पूर्वाह्न से 10:30 बजे पूर्वाह्न तक का समय निर्धारित है। इसके बाद किसी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police Meeting: बहादुरपुर थाने में ऑल इज नॉट वेल... SSP जगुनाथ रेड्डी ने कहा - लापरवाही हो रही, जवाब दीजिए! पढ़िए - दो पुअनि से शो कॉज

परीक्षार्थी अपने साथ किसी भी प्रकार की लिखित सामग्री, प्रवेश पत्र पर कोई लेख, सादा कागज, क्लिपबोर्ड, स्लाइड रूल, केलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ उपकरण, डिजिटल डायरी, पामटॉप, पीडीए या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर नहीं जाएंगे। सभी केंद्राधीक्षक इसकी सूचना परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार के बाहर 05 से 06 स्थानों पर प्रदर्शित भी कर देंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: रवींद्रनाथ टैगोर के प्रकृति प्रेम, मानववाद और शिक्षा दर्शन पर मिथिला विश्वविद्यालय में गुरुदेव के शाश्वत संदेश को वर्तमान पीढ़ी का दार्शनिक आत्मसात

उन्होंने कहा कि यदि किसी परीक्षार्थी के पास परीक्षा के दौरान कदाचार करने से संबंधित कोई भी सामग्री या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पाया जाता है तो उनके विरूद्ध बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम-1981 के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह, वरीय कोषागार पदाधिकारी शंभु कुमार आर्य, विशेष कार्य पदाधिकारी सत्यम सहाय, श्रम अधीक्षक राकेश रंजन, जिला योजना पदाधिकारी नवीन कुमार एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna News: पटना Property Dealer Murder: मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Property Dealer Murder: पटना में हुई एक सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश हो गया है।...

बिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट चौधरी को गृह, विजय चौधरी को जल संसाधन; देखें पूरी लिस्ट

बिहार कैबिनेट विस्तार: नई सरकार के गठन के बाद बिहार में विभागों का बहुप्रतीक्षित...

Bihar Revenue Employees Strike खत्म: बिहार में 86 दिनों बाद मिली राहत, जनता के अटके काम होंगे तेजी से

Bihar Revenue Employees Strike: 86 दिनों से ठप्प पड़े अंचल कार्यालयों में अब रौनक...

Bhagalpur News: भागलपुर में Sanitation Workers भूख हड़ताल का चौथा दिन, मांगों पर अड़े कर्मचारी, दो की बिगड़ी तबीयत

Sanitation Workers: भागलपुर नगर निगम में इन दिनों हड़कंप मचा हुआ है। स्थायी और...