spot_img

Bihar Corona Live: कहां गया उसे ढूंढ़ों… Corona Report पॉजिटिव आने के बाद 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज फरार,

spot_img
- Advertisement -
बिहार में कोरोना के मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार तेज हो रही है। सूबे में पहली मौत भी कोरोना से गया में हो गई है। इधर, सरकार ने कोरोना के मरीजों में ऑक्सीजन की हो रही कमी और पॉजिटिव की संख्या बढ़ने पर चिंता जाहिर करते हुए अस्पतालों में हर तरह की सुविधा बहाल (Two patients absconded from the house after the Korana report came) करने में जुटी है।
इसके तहत दरभंगा में भी दो सौ बिस्तर को तैयार कर लिया गया है लेकिन सबसे चिंता की बात खगड़िया (Corona in Khagaria) से निकलकर आ रही है जहां कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीज फरार हो गया है।
 

जानकारी के अनुसार ,खगड़िया में दो कोरोना संक्रमित रिपोर्ट आने के बाद घर से फरार हो गया है। इसे ढूंढने में  स्वास्थ्य विभाग जी जान से जुटा है। सीएचसी के प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि आरटीपीसीआर रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद दोनों मरीज घर से गायब हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें खोजने में लगी हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Education News बिहार में 896 प्रधानाध्यापक नियुक्ति का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश! अब कीजिए ज्वाइनिंग

राज्य में बढ़ते संक्रमण दर को लेकर राज्य सरकार काफी अलर्ट हो गई है। इसके साथ ही जांच का दायरा भी बढ़ाया गया है। इस बीच अब जो मामला सामने आया है। उसके मुताबिक़ खगड़िया में एकसाथ कोरोना के दो संक्रमित मरीज पाए गए है और सबसे बड़ी बात है ये दोनों स्वास्थ्य विभाग की पकड़ से फरार हो गए हैं। जिसके बाद इसकी तलाशी को लेकर पूरा स्वास्थ्य महकमा जुटा हुआ है।

- Advertisement -

नों कोरोना पॉजिटिव मरीज जिले के चौथम प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नीरपुर पंचायत के बताए जा रहे हैं। इससे पहले बुधवार को सदर अस्पताल में एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला था। ये मरीज भी खगड़िया जिला का रहने वाला है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Toll Plaza Firing: जहानाबाद में टोल प्लाजा पर खूनी झड़प, 2 बाराती गंभीर घायल

इधर, सीएचसी के प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि आरटीपीसीआर रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद दोनों मरीज घर से गायब हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें खोजने में लगी हुई है। संबंधित मरीज के परिजनों की भी जांच की जा रही है। दोनों मरीजों को होम क्वॉरेंटाइन किया जाएगा। दोनों मरीज परदेस से लौटे हैं।

खगड़िया में कोरोना केस ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में शनिवार को दो और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। हालांकि, ये दोनों कोरोना रिपोर्ट आने के बाद घर से फरार हो गए हैं। ये दोनों मरीज जिले के चौथम प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नीरपुर पंचायत के बताए जा रहे हैं।

इससे पहले बुधवार को सदर अस्पताल में एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला था। ये मरीज भी खगड़िया जिला का रहने वाला है। इन दोनों को पॉजिटिव होने के बाद घर पर ही आइशोलेट रहने को कहा गया था। लेकिन, अब ये दोनों फरार बताए जा रहे हैं।

इधर,राज्य में शुक्रवार को 20 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसमें सबसे अधिक नौ कोरोना पॉजिटिव पटना जिले में पाए गए हैं। इसके अलावा गया जिले में चार, रोहतास में दो, बेगूसराय, औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण, सहरसा और सिवान जिले में एक-एक नए पाजिटिव मिले हैं। वहीं, गया में कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हो गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: केवटी में मारपीट, 5 घायल, 2 DMCH रेफर, 3 नशे में गिरफ्तार

केवटी न्यूज: दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र से मंगलवार का दिन अपराध और विवाद...

Bihar Revenue Employees: 224 कर्मचारियों का निलंबन रद्द, CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, Nitish सरकार और विजय सिन्हा का आदेश वापस!

Bihar Revenue Employees: बिहार में राजस्व कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट...

Bhagalpur News: नवगछिया में घर में घुसकर हत्या, सोए रह गए परिजन, बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

नवगछिया में हत्या: भागलपुर के नवगछिया में अपराधियों का आतंक फिर गहरा गया है!...