spot_img

दरभंगा के जाले में भीषण डकैती, 5 की संख्या में घुसे डकैतों ने घर के लोगों को बनाया बंधक, डाला लाखों के जेवरात पर डाका, पैदल आए बाइक से निकल गए

spot_img
- Advertisement -
डकैती की निशानी जहां, पांच अपराधियों ने जाले के लतारहा में घर में घुसकर आग्नेयास्त्र के बल पर गृहस्वामी को बंधक बनाकर की लूटपाट। लूट की घटना के बाद घर के बिखरे सामग्री को निहारते गृहस्वामी लालबाबू महतो।
जाले, देशज टाइम्स। नगर परिषद क्षेत्र के लतराहा के उत्तिम लाल महतो के पुत्र लाल बाबू महतो के घर चार पांच की संख्या में अपराधियों ने बीती देर रात आग्नेयास्त्र  के बल पर गृह स्वामी को बंधक बनाते हुए अनुमानतः लाखों रुपए मूल्य के जेवरात की लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road Accident: दरभंगा में बड़ा सड़क हादसा: NH-27 पर RAF जवानों को बस ने कुचला, जानें क्या हुआ
घटना की जानकारी मिलते ही जाले थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच, इसकी सूचना अपने वरीय अधिकारियों को दी। वहीं, आगे की कार्रवाई में जुट गए।
सूचना मिलते ही डीएसपी अमित कुमार घटना स्थल पर पहुंच, घटना के संदर्भ में विस्तृत जानकारी ली। वहीं कई निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार सभी अपराधी पांव पैदल आए। आम के पेड़ पर चढ़कर छत की सीढ़ी से लालबाबू के घर में घुसे व उन्हें व उनकी पत्नी चंद्रवती देवी को बंधक बनाते हुए उनके बेड रूम सहित इनके तीनों पुत्रों अजित महतो, सोनू महतो एवं मोनू महतो के बंद घरों में लगे ताला को तोड़ लूटपाट की।

सुबह चार बजे के करीब इनके दरवाजे पर खड़ी बाइक लेकर लतराहा से वसंत के बोरिंग के निकट पुलिया के पास बाइक को छोड़ भाग निकले। इस घटना के वक्त इनके तीनों पुत्र में दो पुत्र उतरांचल के हरिद्वार के पतंजलि में कार्यरत हैं, वह पत्नी व बच्चो के साथ वही रहते हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Electricity News: जाले में बिजली संकट गहराया: पेयजल और पढ़ाई बाधित, क्या प्रशासन देगा राहत? आवेदन पढ़िए - ' महोदय '
वहीं, इनका एक पुत्र मोनू कुमार विदेश सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। इनकी बच्चे पत्नी नैहर में रहती है। इस संदर्भ में जाले थानाध्यक्ष यशोदानन्द पांडेय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन नही मिला है। आवेदन मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
घटना का उद्भेदन कर जल्द सभी अपराधियों को पकड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: दरभंगा में पुलिस का एक्शन! दहेज और हत्या के आरोपी समेत 4 अपराधी गिरफ्तार, इलाके में सनसनी
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Land Ban News: बिहार में गैर मजरूआ- आम जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक, पढ़िए – ‘रोक सूची’ और ‘लैंड बैंक’ | मंत्री दिलीप...

बिहार लैंड बैन न्यूज़: बिहार सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य में गैर मजरूआ आम जमीन की खरीद-बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद अब ऐस#BiharLandBan,#LandMafia,#BiharGovernment

Araria Missing Kids News: अररिया बस स्टैंड से लापता दो मासूम 2 घंटे में मिले, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

अररिया बस स्टैंड से लापता हुए दो मासूम बच्चे पुलिस की तेज कार्रवाई से मात्र दो घंटे में सकुशल बरामद हो गए। पुलिस की मुस्तैदी और संवेदनशीलता ने परिजनों को बड़ी र#ArariaNews,#MissingKids,#BiharPolice

Bhagalpur Jan Sunwai News: बड़ा खुलासा! भागलपुर में जनसुनवाई के दौरान DM ने सुना जनता का दर्द, 11 मामलों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश,...

भागलपुर में "सबका सम्मान – जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने 11 मामलों की सुनवाई की। लंबित पेंशन और भूमि विवाद जैसी समस्याओं पर त्वर#BhagalpurNews,#JanSunwai,#BiharGovernment

Bihar NEET News: NEET की 21 जून की परीक्षा: सरकार का बड़ा तोहफा, छात्रों को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा!

बिहार सरकार ने नीट परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी है। 21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों को सरकारी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। सीएम सम्राट चौधर#BiharNEETNews,#NEETExam,#FreeBusTravel