spot_img

बेटी की शादी है, भतीजे के साथ दिन-दहाड़ बैंक से कैश लेकर लौट रहे होमगार्ड जवान से बड़ी लूट, दो लाख कैश लेकर लुटेरे फरार, चाचा-भतीजे की हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement -

विक्रम सिंह, नवादा देशज टाइम्स। नवादा में अपराधियों का मनोबल हाई है। हाल ही में हिसुआ थाना क्षेत्र के एनएच 82 मंझवे गांव के पास साढ़े आठ बजे सुबह में दो मोटरसाइकिल नकाबपोश सवार अपराधियों ने मैजिक गाड़ी को पीछा करते हुए बंदूक की नोक पर गाड़ी को रुकवा कर गाड़ी चालक केदार यादव से चार लाख पांच हजार लूट लिए थे।

- Advertisement -

यह वारदात उस वक्त हुआ जब केदार नवादा से गया रिफाइंड और तेल का समान लाने जा रहा था। ड्राइवर केदार जैसे ही हिसुआ पेट्रोल पंप के पास ₹1000 का डीजल लिया तभी नकाबपोश एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने भी तेल लिया।

- Advertisement -

हिसुआ से पीछा करना शुरू कर दिया। मंझवे गांव के पास गाड़ी को रुकवा कर और ड्राइवर के मुंह पर स्प्रे मार कर बेहोश करते हुए चार लाख लूट लिए थे। अब ताजा मामला यह है कि आज दिनदहाड़े होमगार्ड जवान से दो लाख की लूट हुई है। मामला नगर थाना क्षेत्र के रामनगर का है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News: ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस की NEPAL में मौत, खान सर बबाल के बाद थे फरार, गोली मारकर हत्या/ होटल में कुछ हुआ? क्या खुलेंगे नए राज?

जहां गुरुवार को झपट्टा मार गिरोह ने होमगार्ड जवान से दो लाख रुपये का थैला लेकर फरार हो गया है। वहीं इस घटना में चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

दरअसल, यह पूरा मामला गुरुवार की दोपहर का है। जहां पटोरी गांव के होमगार्ड जवान सुरेंद्र कुमार रामनगर स्थित एडीबीआई स्टेट बैंक से पैसा निकाल कर अपने घर की ओर जा रहे थे।

उसी दौरान बाइक पर सवार झपट्टा मार गिरोह ने रुपया भरा थैला लेकर फरार हो गया। बताया जाता है कि सुरेंद्र कुमार अपनी बेटी की शादी के लिए यह पैसा निकाले थे। उनकी बेटी की शादी तय हो गई है।

इसी क्रम में बाइक चला रहे गौरव कुमार का नियंत्रण बिगड़ गया। वह बाइक लेकर गिर गए। इसी दौरान झपट्टा मार गिरोह के युवक ने सुरेंद्र कुमार के हाथ से पैसों से भरा थैला लेकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें:  Bihar Education News: बिहार बोर्ड का छात्रों को बड़ा झटका! APAAR ID अनिवार्य, नहीं तो नहीं दे पाएंगे नौवीं से बारहवीं के छात्र परीक्षा!

होमगार्ड जवान सुरेंद्र कुमार ने हल्ला भी किया, लेकिन कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। झपट्टा मार गिरोह पैसा लेकर फरार हो गया।

सुरेंद्र कुमार ने बताया है कि बेटी की शादी के लिए पैसा निकालने गए थे। शादी के रिश्ता तय हो गया है। तारीख अभी तय नहीं हुई है। इसी को लेकर धीरे-धीरे पैसा निकाल कर सामान की खरीदारी कर रहे थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime News: दरभंगा में चौंकाने वाला मामला! बेटे को छुड़ाने थाने पहुंचा पिता भी निकला नशेड़ी, तीनों सलाखों के पीछे, पढ़िए -नशे में...

दरभंगा के घनश्यामपुर में शराब पीकर हंगामा कर रहे बाप-बेटे समेत तीन लोग गिरफ्तार। पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई#DarbhangaNews,#BiharSharabbandi,#CrimeNews

Bihar Tourism News: बिहार के गया, राजगीर और नालंदा में बड़ा बदलाव! मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधा, जानें कैसे

बिहार सरकार गया, राजगीर, नालंदा में पर्यटन को बढ़ावा देगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समीक्षा बैठक कर अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देने और हेलीकॉप्टर सेवा शु#BiharTourism,#GayaNews,#RajgirNalanda

Bhagalpur Bridge News: बड़ा फैसला: सुलतानगंज-देवघर पुल पर अब नहीं चलेंगे भारी वाहन, जानिए क्यों हुआ ये बड़ा बदलाव!

भागलपुर के सुलतानगंज-देवघर रेलवे ओवरब्रिज पर अब भारी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। पुल की जर्जर हालत को देखते हुए पथ निर्माण विभाग ने यह बड#BhagalpurNews,#SultanganjOverbridge,#TrafficRestriction

Sitamarhi Smuggling News: एसएसबी का बड़ा एक्शन: सीतामढ़ी बॉर्डर पर जब्त हुई 2460 बोतल शराब, तस्करों में मचा हड़कंप!

सीतामढ़ी में एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 2460 बोतल देसी शराब और छह मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। इस दौरान दो तस्कर गिरफ्तार हुए जबकि चार अंध#SitamarhiSmuggling,#IndoNepalBorder,#LiquorSeizure