spot_img

दरभंगा के Singhwara में 1100 दीपों से लिखा जय मां जानकी, जाले में रात भर भक्त लगाएंगें मां सीते के जयकारे

spot_img
- Advertisement -

सिहंवाड़ा और जाले में मां जानकी महोत्सव का आयोजन किया गया। जाले स्थित गणपति मंदिर परिसर में माता जानकी सीता प्रकटय उत्सव मनाया गया। वहीं, सिंहवाड़ा प्रखंड के मनिकौली पंचायत में पहली बार मां जानकी महोत्सव मनाया गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सिंहवाड़ा के मनिकौली स्थान राधा कृष्ण मंदिर ठाकुरवाड़ी मनिकौली में 1100 दीप प्रज्ज्वलित का आयोजन रखा गया था। जिसमें दीप से जय मां जानकी लिखा गया था। इससे राधा कृष्ण मंदिर रोशनी से जग-मग हो गया।

- Advertisement -

वहीं, स्थानीय लोगों समेत मिथिला स्टूडेंट यूनियन के सभी कार्यकर्ताओं नै दीप प्रज्ज्वलित में भाग लिया और मां जानकी की आरती किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Minor Girl Kidnap: दरभंगा में शौच गई नाबालिग लड़की अचानक हुई लापता! पिता के आरोपों से सनसनी... क्या है अगवा होने की असल वारदात, बड़ी मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस तहकीकात!

वहीं, सयोजक प्रवीण ठाकुर ने कहा हम सब पर और हमारे ग्रामवासियों पर मां जानकी हमेशा अपनी कृपा बनाए रखेंगी यही मां जानकी से प्रार्थना करता हूं-जय मिथिला जय जानकी।

वहीं, मोके पर मौजूद संगीतकार अभिमन्यू झा, गीतकार व कवयित्रि भावना मिश्रा, एमएसयू के मनिकौली पंचायत अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, एमएसयू के कोषाध्यक्ष विक्रम आदित्य ठाकुर

सुभम ठाकुर, दीपक ठाकुर, राजा बाबू ठाकुर, सुमन ठाकुर, कन्हैया लाल ठाकुर, चंदन ठाकुर, नंदन ठाकुर, सत्य ठाकुर, मनीष कुमार सभी युवाओं ने मिलकर कार्यक्रम को सफल किया। मौके पर अभिषेक, निक्कु ठाकुर भी मौजूद थे।

वहीं, जाले के स्थानीय गणेश मंदिर प्रांगण में माता जानकी प्राकट्य उत्सव वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।

जानकी प्राकट्य उत्सव के आयोजन समिति के अध्यक्ष जयदीप मेहता उर्फ डब्ल्यू ने बताया की शनिवार की रात आकाशवाणी के लोक गायक कलाकार धनीराम महतो एवम लोक
कलाकार सियाराम पासवान की ओर से सीता प्राकट्य उत्सव समारोह गायन एवम मंचन आयोजित होगा। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु पूरी रात भजन-कीर्तन और नाट्य मंचन में हिस्सा लेंगे।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Jan Sunwai News: बड़ा खुलासा! भागलपुर में जनसुनवाई के दौरान DM ने सुना जनता का दर्द, 11 मामलों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश,...

भागलपुर में "सबका सम्मान – जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने 11 मामलों की सुनवाई की। लंबित पेंशन और भूमि विवाद जैसी समस्याओं पर त्वर#BhagalpurNews,#JanSunwai,#BiharGovernment

Bihar NEET News: NEET की 21 जून की परीक्षा: सरकार का बड़ा तोहफा, छात्रों को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा!

बिहार सरकार ने नीट परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी है। 21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों को सरकारी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। सीएम सम्राट चौधर#BiharNEETNews,#NEETExam,#FreeBusTravel

Patna Monsoon News: पटना में जलजमाव से मिलेगी मुक्ति? मॉनसून से पहले बड़ा फैसला, नालों की सफाई…ड्रेनेज इंफ्रास्ट्रक्चर और डीसिल्टिंग पर फ़ोकस

पटना मॉनसून न्यूज़: पटना में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। नगर आयुक्त ने नालों की सफाई, निर्माण कार्यों और क्षतिग्रस्त मैनहोल का ग#PatnaNews,#MonsoonPreparedness,#DrainageSystem

Darbhanga Crime News: दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला: हत्या और अपहरण के 12 आरोपियों को नहीं मिली जमानत, हड़कंप!

दरभंगा सिविल कोर्ट ने चार जघन्य आपराधिक मामलों में 12 अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इन मामलों में अपहरण, जानलेवा हमला और हत्या जैसे गंभीर आरोप शामिDarbhangaNews,BiharCrime,CourtOrder