spot_img

मोतिहारी में 47 लोगों की जिंदगी निगलने वाला शराब का जहरीला अजगर…. मास्टर माइंड राजेश सहनी दिल्ली से गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

पिछले महीने मोतिहारी में जहरीली शराब से 47 लोगों की मौत का मास्टर माइंड उत्तरी दिल्ली के अलीगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले राजेश सहनी को पकड़ लिया गया है।आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। इस जहरीली शराबकांड मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है।

- Advertisement -

इस दौरान बिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बिहार पुलिस ने मोतिहारी शराब कांड के मुख्य सरगना को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। बिहार पुलिस इसे अपनी बड़ी कामयाबी मान रही है।

- Advertisement -

जिला पुलिस व मद्यनिषेध इकाई पटना की टीम ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर जहरीली शराबकांड के मुख्य सरगना राजेश सहनी को दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga से बड़ी ख़बर - गलत ब्लड ग्रुप रिपोर्ट ने ली मरीज की जान, सामने आएं चौंकाने वाले खुलासे, अस्पताल समेत 2 लैब सील! जानिए

जिले के तुरकौलिया निवासी राजेश जो अभी नार्थ दिल्ली के बुराड़ी इलाके के नत्थूपुरा क्षेत्र में छिपा हुआ था।जिले में हुई मौतों के बाद वह फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि पूर्व में इस घटना में शामिल शराब तस्कर कृष्णा कुमार, ललन यादव, अजय यादव को गिरफ्तार किया गया है।

जिनकी निशानदेही पर नगर थाना क्षेत्र के हिन्दी बाजार स्थित एक ट्रांसपोर्टर को भी हिरासत में लिया गया।तस्करो ने उक्त ट्रांसपोर्ट के माध्यम से ही जहरीली शराब की अन्य राज्यो खेप मंगायी थी

बिहार पुलिस के मुताबिक, मद्यनिषेध इकाई, बिहार, पटना एवं मोतिहारी जिला बल ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से शराब कांड के मुख्य सरगना को दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।


यह भी पढ़ें:  जानिए कौन है केरल की यह हसीना हर्षा सनी? बैंकॉक से लाई 11.82 करोड़ का गांजा, Police ने ऐसा पकड़ा, उड़ जाएंगे होश!

एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि जहरीली शराब कांड में जिले के चार थानों में पांच प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसका अनुसंधान मद्य निषेध विभाग (पटना) की टीम कर रही है। पूर्व में तीन आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।

मुख्य सरगना उत्तरी दिल्ली के अलीगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले राजेश सहनी को को पकड़ लिया गया है। वहीं मुख्य आरोपी की पहचान की जा चुकी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी जारी है। बता दें कि 14 से 17 अप्रैल के बीच मोतिहारी के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जहरीली शराब के सेवन से 47 लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी। हालांकि संख्या 100 से ज्यादा बताई गई थी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Sand Scam News: बिहार बालू घोटाला: 'खननसॉफ्ट' पोर्टल हैक कर 350 करोड़ की लूट, अब बेनकाब होंगे दोषी! पढ़िए - कैसे हुआ 'खननसॉफ्ट' पोर्टल में सेंध?

जानकारी के अनुसार, 14 से 18 अप्रैल के बीच जिले के तुरकौलिया,हरसिद्धि,सुगौली समेत पांच थाना क्षेत्रों में जहरीली शराब के सेवन से 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी थी। वहीं करीब दस से ज्यादा लोगो ने अपने आंख गंवा दी है।

वहीं इस मामले में विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल पांच कांड दर्ज किये गये। इसके अनुसंधान में स्थानीय पुलिस के साथ मद्यनिषेध इकाई, पटना की टीम जुटी है। एसपी ने बताया कि इस कांड में संलिप्त सभी आरोपी की पहचान हो चुकी है,और इनकी गिरफ्तारी के लिए टीम छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Traffic News: विक्रमशिला सेतु पर बड़ा फैसला: जाम खत्म, हटेंगे ब्रेकर, बाइक के लिए अलग लेन; जानें डीएम के निर्देश

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले भीषण जाम से अब मिलेगी राहत। जिलाधिकारी ने सभी ब्रेकर हटाने, बाइक लेन बनाने और सुरक्षाकर्मियों की सुविधाएं बेहतर करने के#BhagalpurTraffic,#VikramshilaSetu,#BiharNews

Darbhanga Army News: DCE का कमाल…दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नवीन प्रकाश ने रचा इतिहास! भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र नवीन प्रकाश भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से दरभंगा जिले और संस्थान का नाम रोशन हुआ है, जो युवा#DarbhangaNews,#IndianArmy,#DCEAlumni

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में जमीन नापी बनी खूनी जंग की वजह, पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जानिए पूरा मामला!

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में जमीन नापी को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक शिकाय#BhagalpurNews,#CrimeNews,#LandDispute

Darbhanga Liquor News: बेनीपुर में 42 लीटर अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार: क्या खत्म होगा शराब का धंधा?

दरभंगा के बेनीपुर में मद्य निषेध थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 42 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्ता#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LiquorBan