spot_img

बेनीपुर पंचायत चुनाव में पांचवें दिन 432 अभ्यर्थियों ने भरे नामांकन, दिखा जोश

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 के द्वितीय चरण का नामांकन पत्र दाखिल करने के पांचवे दिन शनिवार को कुल 432 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन का पर्चा संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत 5 जिला परिषद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र से कुल 15 प्रत्याशियों ने आज अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया है।

- Advertisement -

अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी शंभू नाथ झा ने बताया कि आज नामांकन का पर्चा दाखिल करने वालों में शकील अहमद, इंद्र भूषण शर्मा सत्य नारायण झा ,मोहम्मद मोहिउद्दीन, राकेश कुमार कमती, नंदन साहू, रितेश चौधरी, नबी हसन उर्फ कारी, नेहाल अहमद, जितेंद्र प्रसाद ,मोहम्मद फहीम ,अमरेश कुमार अमर, मोहम्मद जमील आलम, अरशद फारूकी, मणिकांत चौधरी शामिल है।

पूर्व में नामांकन का पर्चा दाखिल कर चुके राम कुमार झा एवं अमित कुमार ठाकुर ने आज पुनः एक एक सेट में अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। दूसरी ओर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी अमोल मिश्र ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने के पांचवें दिन शनिवार को मुखिया पद के लिए 31, पंचायत समिति सदस्य के लिए 37, सरपंच पद के लिए 27 ,वार्ड सदस्य के लिए 214 एवं पंच पद के लिए 108 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया है।

मुखिया पद के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल करने वालों में ब्रह्मदेव झा उर्फ गोरेलाल , बबीता कुमारी मंडल ,मोहम्मद वकील मुखिया, चंदन ठाकुर, लक्ष्मीपति ठाकुर एवं सचिन कुमार मुख्य रूप से शामिल है।

पंचायत समिति सदस्य पद के लिए पोहद्दी पश्चिमी से रागिनी झा ,चुनचुन झा सजनपुरा से लाल पासवान, मकरमपुर से बलराम चौधरी सहित अन्य अभ्यर्थी शामिल हैं।

पंचायत चुनाव नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम चरण में प्रत्याशी एवं समर्थकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर चाक-चबंद व्यवस्था की गई है।

बेनीपुर पंचायत चुनाव में पांचवें दिन 432 अभ्यर्थियों ने भरे नामांकन, दिखा जोश

हर मुख्य द्वार पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं ।नामांकन कार्यक्रम को लेकर बेनीपुर प्रखंड एवं अनुमंडल मुख्यालय की स्थिति अस्तव्यस्त बनी हुई है होटल से लेकर चाय पान तक के दुकानों पर पैर रखने की जगह नहीं मिल रही है ।फिर भी प्रत्याशी एवं समर्थकों के उत्साह में कोई कमी नहीं देखी जा रही है ।बेनीपुर पंचायत चुनाव में पांचवें दिन 432 अभ्यर्थियों ने भरे नामांकन, दिखा जोश

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के शहीद बेटे फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार की सम्मान राशि पर विवाद, ‘कथित पत्नी’ को मिले 21 लाख, पिता का छलका दर्द –...

Bihar Martyr Controversy: शहीद लेफ्टिनेंट शुभम कुमार की कथित पत्नी को 21 लाख रुपये का चेक मिलने पर विवाद खड़ा हो गया है। पिता का दावा है कि उन्हें इस शादी की कोई जानकारी नहीं थी।#BiharMartyrControversy,#ShubhamKumar,#JehanabadNews

बिहार में 18 जून को ‘डबल अटैक’ से सावधान! लू, 70 किमी/घंटे की आंधी और भारी बारिश का खतरा

Bihar Weather: बिहार में 18 जून को मौसम का 'डबल अटैक' देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने भीषण लू के साथ 70 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया#BiharWeather,#BiharHeatwave,#WeatherAlert

18 जून को खुलेगी इन 4 राशियों की किस्मत! गुरु-पुष्य योग बदल देगा आपका भाग्य, जानें कैसे?

Bihar Rashifal: गुरुवार, 18 जून को गुरु-पुष्य का शुभ संयोग और गुरु का शनि नक्षत्र में गोचर कई राशियों के लिए खास रहेगा। जानें 12 राशियों का आज का राशिफल और पाएं ज्योतिषीय मार्ग#BiharRashifal,#GuruPushyaYoga,#Horoscope18June

बिहार में गर्मी और उमस से कब मिलेगी राहत? जानें समस्तीपुर के मौसम का हाल और ताजा अपडेट

Bihar Weather: बिहार के समस्तीपुर में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 17 जून 2026 का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जानें अधिकतम तापमान, आर्द्रता और हव#BiharWeather,#SamastipurNews,#PusaUniversity