spot_img

अपडेट: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान के मधुबन गांव में लगी भीषण आग, आठ घर जले, संपत्ति राख, बन रही सरकारी सूची

spot_img
- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान से ब्रेकिंग है….. जहां कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के दिनमो पंचायत के मधुबन गांव में भीषण आग लग गई है। अब तक कई घर जलकर राख हो (Fierce fire broke out in Madhuban village of Kusheshwarsthan) चुके हैं।

- Advertisement -

लाखों की क्षति का आंकलन अब तक किया जा चुका है। मौके पर अधिकारी पहुंच गए हैं। हालांकि आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पशमी प्रखंड दिनमो पंचायत मधुबन गांव में आग बेकाबू हो चुका है। सैकड़ों घर जलकर राख हो गए हैं।

- Advertisement -

तत्काल आग पर काबू लाने के लिए सभी लोग मेहनत संघर्ष कर रहे हैं। फायर ब्रिगेड की गाड़ी की भी पहुंचने की सूचना मिली है। पढ़िए पूरी खबर

थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में सोमवार की देर शाम लगी आग। आग ने दर्जनों घरों को लिया अपने चपेट में। इस घटना में लगभग आठ से अधिक घर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों एवं अग्निशमन के मदद  से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू पौद्दार के घर में शाम करीब 6 बजे अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग प्रमोद यादव, गौड़ी शंकर यादव, अमरजीत यादव, मंगनु यादव, शशिधर यादव, राम बिरेन यादव तथा धनुषधारी यादव सहित कई घरों को अपने चपेट में ले लिया।

एक साथ सभी घर धू धू कर जलने लगी। घर में रखे गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने से आग और विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपेटे को देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंच कर अपने संसाधनों से आग बुझाने में जुट गए।

यह भी पढ़ें:  Unidentified Body: पटरी पर मिली दो लाशें, 72 घंटे बाद भी नहीं हुई पहचान तो कर दिया गया अंतिम संस्कार, कौन थे वो?

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब सभी घरों में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, नगद राशि, जमीन के कागजात, अन्य महत्वपूर्ण कागजात आग में जलाकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग के बचे हुए अवशेष को बुझाया।

आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। घटना की पुष्टि पूर्व मुखिया मुन्ना यादव ने करते हुए कहा कि इसकी सूचना अंचल प्रशासन को दे दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में गैस की किल्लत? प्रशासन का दावा- सब कंट्रोल में, शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बनेगा विशेष सॉफ्टवेयर

सीओ कासिफ नवाज ने बताया कि सूचना मिलते ही राजस्व कर्मचारी को घटना स्थल पर भेज दिया गया है। घटना स्थल पर पहुंचे राजस्व कर्मचारी सन्नी कुमार ने बताया कि प्रभावित परिवारों की सूची बनाया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jawahar Navodaya Vidyalaya में आधी रात को बिस्तर में लगी आग, सोता हुआ छात्र झुलसा, मचा हड़कंप

Jawahar Navodaya Vidyalaya: शिक्षा के मंदिर में जब सुरक्षा पर ही सवाल उठने लगें,...

MG Motor SUV: दिवाली 2026 तक भारत में आ रही MG की नई हाइब्रिड SUV, Mahindra को देगी कड़ी टक्कर!

MG Motor SUV: भारत में एसयूवी सेगमेंट में हलचल मचाने के लिए तैयार हो...

भागलपुर में खुलेंगे नए AYUSH Hospital? सांसद के सवाल पर मंत्रालय का जवाब आया सामने, जानिए क्या है पूरी योजना

AYUSH Hospital: संसद की चौखट से जब स्वास्थ्य की उम्मीदें निकलती हैं, तो जमीन...

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का लखनऊ के लिए जलवा, वॉर्म-अप में चटकाए दो विकेट

Arjun Tendulkar: आईपीएल 2026 से पहले क्रिकेट फैंस की नजरें एक बार फिर अर्जुन...