spot_img

26 को लगने वाले सूर्य ग्रहण पर साढ़े छह घंटे बंद रहेंगे माता विंध्यवासिनी मंदिर के कपाट

spot_img
- Advertisement -
मीरजापुर,देशज न्यूज। 26 दिसंबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण के कारण मां विंध्यवासिनी का कपाट साढ़े छह  घंटे तक बंद रहेगा। इस दौरान पूर्ण रूप से दर्शन पूजन प्रतिबंधित रहेगा।
श्रीविंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया, सूर्य ग्रहण लगने के कारण 26 दिसंबर की सुबह सात बजे से डेढ़ बजे तक मां विंध्यवासिनी के कपाट बंद रहेंगे। दोपहर को आरती के बाद मां विंध्यवासिनी के कपाट खोले जाएंगे।

26 दिसंबर की सुबह चार बजे मंगला आरती के बाद दर्शन-पूजन का कार्य सुबह सात बजे तक श्रद्धालुओं के लिए चलता रहेगा। इसके बाद मां विंध्यवासिनी के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। सूर्य ग्रहण समाप्त होने के पश्चात दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे तक मां विंध्यवासिनी की आरती एवं शयन के बाद डेढ़ बजे से श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन के लिए गर्भगृह के कपाट खोले जाएंगे।26 को लगने वाले सूर्य ग्रहण पर साढ़े छह घंटे बंद रहेंगे माता विंध्यवासिनी मंदिर के कपाट

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur Road Accident: भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत, एथलीट और ऑटो ड्राइवर ने तोड़ा दम

Samastipur Road Accident: बिहार के समस्तीपुर में एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे...