spot_img

हमने तो बहारों का, महज़ ज़िक्र सुना है, इस गांव से तो, आज भी पतझर नहीं बदले

spot_img
- Advertisement -

बिहार में सुशासन का प्रचार तो खूब किया जाता है पर बिहार की जमीनी हकीकत ठीक इस प्रचार के विपरीत है। आइए बात की जाए सुशासन के एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहलू आंगनबाड़ी केंद्रों की। लोग यही कहते हैं हकीकत भी कमोबेश यही है कि सीडीपीओ जमकर इसका दुरूपयोग कर रहीं। सेविका-सहायिका के माध्यम से पाल्यों का निवाला उनका हक हजम किया जा रहा है। केंद्रों की दिशा व दशा दोनों ठीक नहीं है जबकि सरकार केंद्रों पर रुपयों की बरसात सेहत सुधारने के लिए करती है लेकिन बिहार इन लक्ष्यों की प्राप्ति से कोसों दूर है।

- Advertisement -

बुनियादी सुविधाएं खोजे नहीं मिलती हैं और अगर साधन उपल्ब्ध है भी तो वो केवल दिखावे के लिए ही हैं। इस दयनीय स्थिति के बारे में ग्रामीण इलाकों के लोग कहते हैं कि  सरकार चाहे किसी की भी हो, लालू-राबड़ी की या नीतीश कुमार की , किसी ने भी केंद्रों की स्थिति सुधारने की तरफ ध्यान नहीं दिया। हमें अब किसी सरकार से कोई उम्मीद नहीं है कि कोई इधर ध्यान देगा। हमारे यहां सही मायनों में केंद्र नाम की कोई चीज नहीं है। अगर सरकार की ओर से तनिक भी ध्यान दिया जाता तो हालात कुछ अलग होते।

- Advertisement -

ऐसे में, यही बयां करना मुनासिब कि वो दर्द वो बदहाली के मंज़र नहीं बदले, बस्ती में अंधेरे से भरे घर नहीं बदले। हमने तो बहारों का, महज़ ज़िक्र सुना है, इस गांव से तो, आज भी पतझर नहीं बदले। खंडहर पे इमारत तो नई हमने खड़ी की, पर भूल ये की, नींव के पत्थर नहीं बदले। बदले हैं महज़ कातिल और उनके मुखौटे, वो कत्ल के अंदाज़, वो खंजर नहीं बदले। उस शख़्स की तलाश मुझे आज तलक है, जो शाह के दरबार में, जाकर नहीं बदले। कहते हैं लोग हमसे बदल जाओ ऐ शायर, पर हमने शायरी के, ये तेवर नहीं बदले।हमने तो बहारों का, महज़ ज़िक्र सुना है, इस गांव से तो, आज भी पतझर नहीं बदले

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है …. बुरी खबर! मंत्री अशोक चौधरी ने मानी वेतन में देरी की बात,...

Bihar Government: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने माना है कि कुछ कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने समस्या को स्वीकार करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ह#BiharGovernment,#AshokChaudhary,#TejashwiYadav

आपको तो ऐश्वर्या राय मिली थी, फिर गड़बड़ा कैसे गया यह सब?… तेज प्रताप का बड़ा खुलासा- ‘ऐश्वर्या ने मां राबड़ी देवी को पीटा,...

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने ऐश्वर्या पर मां राबड़ी देवी को पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।#TejPratapYadav,#BiharPolitics,#AishwaryaRai

Darbhanga News बच्चों की जान पर भारी यह स्कूल! बारिश में संकरी पगडंडी पर गिरते छात्र, चोर मचाते शोर… पंखा, पाइप, तार सब गायब...

Bihar School: दरभंगा के जाले स्थित मध्य विद्यालय उर्दू जाले टोला गररी में पढ़ने वाले 300 से अधिक बच्चों को पगडंडी पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। बारिश में रास्ता#BiharSchool,#DarbhangaNews,#JaleTola

Madhubani Electricity Accident दर्दनाक… मधुबनी में भाई को बचाने दौड़ी बहन! मौत बनकर नाचीं 11 हज़ार वोल्ट … भाई की PMCH में ज़िंदगी से...

Bihar Electricity Accident: मधुबनी के बेनीपट्टी में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से भाई-बहन झुलस गए। बहन ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि भाई की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे पटना रेफर किया#BiharNews,#MadhubaniAccident,#ElectricityHazard