spot_img

आप बनें भागीदार, DeshajTimes.Com के 5 साल, आपका चहेता देशज टाइम्स 20 जुलाई 2023 को हो जाएगा पूरे 5 साल का…

By मनोरंजन ठाकुर, देशज टाइम्स। 

spot_img
- Advertisement -

DeshajTimes.Com असंभव से आगे, खबरों का गरम भांप, हमें है हर घर की फिकर, पढ़िए जाग जाइए।

- Advertisement -

आपका सर्वश्रेष्ठ, सटीक, शानदार देशज टाइम्स (DeshajTimes.Com) आगामी 20 जुलाई 2023 को 5 साल का हो जाएगा।

- Advertisement -

आप इसके भागीदार हैं। हमारी पत्रकारिता के आप समस्त सुधी सम्मानित पाठक आन, बान, शान हैं। DeshajTimes.Com की पत्रकारिता स्वच्छता, शुचिता की पत्रकारिता है। बिना लाग-लपेट। बिना पक्ष-विपक्ष। जो सही है, वही हम लिखते हैं। बस, पत्रकारिता को जिंदा रखने की कोशिश करते हैं। उसे कतई बेचते नहीं।

- Advertisement -

त्रकारिता मिशन को जिंदा रखना ही हमारा मकसद है। दलाल संस्कृति, पैसों की उगाही वाली प्रचलित हो रही परंपरा हो या डराने-धमकाने की नीयत से होने वाली पावर जर्नलिज्म, हम कतई नहीं करते।

हम, वही करते हैं जो पत्रकारिता की आत्मा है। उसकी नियति है। जिस बूते देशज टाइम्स आज बिहार की सर्वश्रेष्ठता में सर्वअग्रसर है। चौथे स्तंभ की अगुवाई है। बिहार की लोकतंत्र, उसकी परंपरा का ध्वजवाहक है।

त्य। न्याय और समानता की खोज। तंत्र को प्रभावित करने की बारीकी। सटीकता। निष्पक्षता। जिम्मेदारियों के मानक। जनता की नजरों में दोषी हो जाना। उचित प्रक्रिया पर दीर्घकालिक प्रभाव को मापना।

क्रियाशील और स्वस्थ लोकतंत्र को यूं परिभाषित करना। एक सही विमर्श गढ़ने की प्रवृत्ति। प्रभावित लोगों के जीवन पर उचित प्रक्रिया। उसके दीर्घकालिक प्रभाव। विविधतापूर्ण और सक्षम प्रतिनिधित्व देने वाला हमारा, आज का यह मीडिया किस तरफ बहक चला है। यह हमें आज सोचना होगा।

कारण, वास्तव में पत्रकार होना, कहलाना और पत्रकारिता करने के बीच क्या, उसके अंत:करण, उसका सामुच्य, उसकी परिभाषा, उसका दृष्टिकोण, उसका आवरण, उसका संपूर्ण सामुच्य, उसके निर्बाध तत्व, उसकी मानसिकता, जरूरत, क्षमता, विश्लेषण के तार्किक शक्ति, मनोदशा, स्पष्टता, गुणवत्ता, लेखनी, उसके आचरण, उससे जनित शब्द, समाज और सामाजिक सरोकारों के प्रति दायित्वों के ईमानदार निवर्हन कहां तक हो रहे, यह आज सोचनीय हैं?

कहीं से कुछ उतार लेना। पाठकों के बीच उसे परोस देना कतई स्वच्छ, बहुआयामी और अनंत पत्रकारिता मिशन का अंग नहीं हो सकता। ना ही इसे बनाने की कतई कहीं जिद होनी चाहिए। इसे समझने की जरूरत हैं। ऐसे में, DeshajTimes.Com चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो…जुड़िए वहीं जहां जड़ हो…

सादर
DeshajTimes.Com परिवार
5 साल, लगातार

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Para Legal Volunteer News: दरभंगा में समाज सेवा का सुनहरा मौका! 72 पारा विधिक स्वयंसेवकों की होगी भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

दरभंगा जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने 72 पारा विधिक स्वयंसेवकों की भर्ती का ऐलान किया है। समाज के कमजोर वर्गों को कानूनी सहायता प्रदान करने का यह सुनहरा मौका है।#DarbhangaNews,#ParaLegalVolunteer,#BiharRecruitment

Patna Robotic Surgery News: पटना IGIMS में रोबोटिक सर्जरी का ‘बड़ा फैसला’! AI से इलाज हुआ और भी आसान, जानिए कैसे?

पटना के IGIMS में आयोजित रोबोटिक सर्जरी सेमिनार में AI तकनीक और ट्रॉमा केयर पर गहन चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने बताया कि यह तकनीक इलाज को अधिक सटीक व सुरक्षित बना र#PatnaNews,#RoboticSurgery,#IGIMS

Patna Sand Mafia News: हड़कंप! पटना में बालू माफियाओं ने काटी सोन कैनाल, सरकार को करोड़ों का नुकसान, किसान बेहाल

पटना में बालू माफियाओं ने सोन कैनाल सिंचाई नहर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। सरकार को करोड़ों का राजस्व नुकसान हुआ है और किसानों पर सिंचाई का संकट मंडरा रPatnaNews,SandMafia,BiharIrrigation

Darbhanga Crime News: दरभंगा के सिंहवाड़ा, कमतौल, जाले में स्वर्णकारों की सुरक्षा पर बड़ा ऐलान! होगी 7 जून को भरवाड़ा में पुलिस- समाज की...

दरभंगा जिले में स्वर्ण आभूषण कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन और स्वर्णकार समाज के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है, जिससे बढ़ती चोरी#DarbhangaNews,#BiharPolice,#JewelerSecurity