spot_img

अब रूबेला से बचेगी बच्चों की जिंदगी

spot_img
- Advertisement -

राहुल कुमार सिंह केवटी, देशज टाइम्स ब्यूरो। सामुदायिक चिकित्सा केंद्र रनवे-केवटी में  आगामी पंद्रह जनवरी से शुरू होने वाले मिजिल्स  रूबेला टीकाकरण अभियान की सफलता को लेकर गुरूवार को बीएलटीएफ की बैठक प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ महेश चंद्र की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मौजूद अधिकारियों ने अभियान के सफल संचालन के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निर्मल कुमार लाल ने कहा कि नौ माह से पंद्रह साल के बच्चों को मिजिल्स खसरा के लिए एक ही टीका रूबेला लगाए जाएंगे। इस टीका से बच्चों के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इस टीका के लगने से कई बीमारियों से बच्चे सुरक्षित होंगे। बैठक में बीएचएम दीपक कुमार, बीसीएम नितेश सहाय , प्रभारी बीईओ कृष्ण कुमार, आईसीडीएस की महिला पर्यवेक्षिका सुश्री राजश्री, डब्ल्यू एचओ के एफ एम संजीव कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष फतेह अहमद, दीपक मिश्रा, दिगम्बर यादव, ब्रजमोहन चौधरी, निर्वाचन प्रशिक्षक प्रशांत कुमार झा समेत अन्य मौजूद रहे।अब रूबेला से बचेगी बच्चों की जिंदगी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नौकरी की तलाश खत्म! भागलपुर में 14 अगस्त को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 30 कंपनियां देंगी मौका

Bhagalpur Job Fair: भागलपुर में 14 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें बिहार और अन्य राज्यों से करीब 30 निजी कंपनियां नौकरी के अवसर लेकर आएंगी।#BhagalpurJobFair,#BiharEmployment,#RojgarMela

सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है …. बुरी खबर! मंत्री अशोक चौधरी ने मानी वेतन में देरी की बात,...

Bihar Government: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने माना है कि कुछ कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने समस्या को स्वीकार करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ह#BiharGovernment,#AshokChaudhary,#TejashwiYadav

आपको तो ऐश्वर्या राय मिली थी, फिर गड़बड़ा कैसे गया यह सब?… तेज प्रताप का बड़ा खुलासा- ‘ऐश्वर्या ने मां राबड़ी देवी को पीटा,...

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने ऐश्वर्या पर मां राबड़ी देवी को पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।#TejPratapYadav,#BiharPolitics,#AishwaryaRai

Darbhanga News बच्चों की जान पर भारी यह स्कूल! बारिश में संकरी पगडंडी पर गिरते छात्र, चोर मचाते शोर… पंखा, पाइप, तार सब गायब...

Bihar School: दरभंगा के जाले स्थित मध्य विद्यालय उर्दू जाले टोला गररी में पढ़ने वाले 300 से अधिक बच्चों को पगडंडी पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। बारिश में रास्ता#BiharSchool,#DarbhangaNews,#JaleTola