spot_img

अस्पताल में मरीजों का हो बेहतरीन इलाज

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि जिला के सभी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव व परिवार नियोजन कार्यक्रम पर विशेष ध्यान दें। डीएम मंगलवार को  समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों से जरूरतमंद मरीजों का बेहतरीन इलाज व अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करें। इंडोर व आउटडोर में भी मरीजों को कोई दिक्कत ना हो इसका विशेष रुप से ध्यान रखें। बैठक में दवाओं की उपलब्धता व उसके वितरण की भी समीक्षा की गई। परिवार नियोजन ऑपरेशन में हनुमाननगर, बहादुरपुर व हायाघाट प्रखंड की स्थिति सबसे खराब पाई गई। इन्हें इसमें सुधार लाने का निर्देश दिया गया। अंतरा इंजेक्शन को स्वास्थ्य उप केंद्र व अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक भी उपलब्ध कराने व एएनएम के माध्यम से उसके उपयोग संबंधी रिपोर्ट भी प्राप्त करने को कहा गया। मिजल्स खसरा व अन्य टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए डीएम ने माइक्रो प्लानिंग बनाकर नियमित प्रतिरक्षण कार्यक्रम को शत प्रतिशत पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि जहां आशा का पद रिक्त है वहां उसके नियोजन की कार्यवाही भी की जाए, जो आशा काम में रुचि नहीं रखती हो व लापरवाही बरती हो उन्हें हटाकर उनकी जगह दूसरे को भी नियुक्त करें। बैठक में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए तीन जनवरी से शुरू होने वाले अभियान के तैयारी की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार मिश्रा समेत स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी प्रभारी, चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक व अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।अस्पताल में मरीजों का हो बेहतरीन इलाज

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नौकरी की तलाश खत्म! भागलपुर में 14 अगस्त को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 30 कंपनियां देंगी मौका

Bhagalpur Job Fair: भागलपुर में 14 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें बिहार और अन्य राज्यों से करीब 30 निजी कंपनियां नौकरी के अवसर लेकर आएंगी।#BhagalpurJobFair,#BiharEmployment,#RojgarMela

सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है …. बुरी खबर! मंत्री अशोक चौधरी ने मानी वेतन में देरी की बात,...

Bihar Government: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने माना है कि कुछ कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने समस्या को स्वीकार करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ह#BiharGovernment,#AshokChaudhary,#TejashwiYadav

आपको तो ऐश्वर्या राय मिली थी, फिर गड़बड़ा कैसे गया यह सब?… तेज प्रताप का बड़ा खुलासा- ‘ऐश्वर्या ने मां राबड़ी देवी को पीटा,...

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने ऐश्वर्या पर मां राबड़ी देवी को पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।#TejPratapYadav,#BiharPolitics,#AishwaryaRai

Darbhanga News बच्चों की जान पर भारी यह स्कूल! बारिश में संकरी पगडंडी पर गिरते छात्र, चोर मचाते शोर… पंखा, पाइप, तार सब गायब...

Bihar School: दरभंगा के जाले स्थित मध्य विद्यालय उर्दू जाले टोला गररी में पढ़ने वाले 300 से अधिक बच्चों को पगडंडी पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। बारिश में रास्ता#BiharSchool,#DarbhangaNews,#JaleTola